
-लोकसभा क्षेत्र 71 सलेमपुर
-सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कालेज में होगी जनसभा

शशिकांत ओझा
बलिया : संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 71 सलेमपुर से भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार सांसद रवींद्र कुशवाहा का टेंपो हाई करने के लिए भारत सरकार की रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह 17 मई को उनके क्षेत्र में आ रहे हैं। रक्षा मंत्री की जनसभा सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के गांधी इंटर कॉलेज सिकंदरपुर के मैदान में होंगी।


सलेमपुर लोकसभा क्षेत्र में मतदान एक जून अंतिम चरण में है। भाजपा के बड़े नेताओं और राष्ट्रीय स्टार प्रचारकों का यह पहला कार्यक्रम लोकसभा सलेमपुर के विधानसभा क्षेत्र सिकंदरपुर के गांधी इंटर कालेज सिकंदरपुर के मैदान में हो रही है। केंद्रीय रक्षा मंत्री एक बजे सिकंदरपुर मैदान में पहुंचेंगे। केन्द्रीय मंत्री सांसद और भाजपा उम्मीदवार रवींद्र कुशवाहा और भारतीय जनता पार्टी के समर्थन में मतदान करने की सिफारिश करेंगे।

