Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

विद्यालयी बास्केटबाल राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभाग करेंगे बलिया के दो छात्र

-68वीं विद्यालयी खेल प्रतियोगिता

-उत्तर प्रदेश की टीम में स्थान सुरक्षित करने में सफल हुए विशाल और विक्की

-श्री मुरली मनोहर टाउन इंका और दयालु बाबा इंका परिखरा के हैं छात्र

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : 68वीं राष्ट्रीय बास्केटबॉल प्रतियोगिता 20 नवंबर से 28 नवंबर तक पंजाब में होनी है। प्रतियोगिता में जनपद के दो छात्रों की भी सहभागिता है। दोनों छात्र खिलाड़ियों ने उत्तर प्रदेश की टीम में अपना स्थान सुरक्षित किया है।

जनपद के श्री सत्यनारायण  दयालु बाबा इंटर कॉलेज  परिखरा के विशाल यादव तथा श्री मुरली मनोहर टाउन इंटर कॉलेज के विक्की यादव राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभाग करेंगे। आजमगढ़ मंडल की टीम राज्यस्तरीय प्रतियोगिता में उपविजेता भी बनी थी। मंडलीय टीम के कोच भी कृष्णानंद शारीरिक शिक्षक टाउन इंटर कॉलेज बलिया तथा राजेश सिंह उच्च प्राथमिक विद्यालय दयाछपरा (बैरिया) थे। खिलाडियों के राष्ट्रीय प्रतियोगिता में सहभाग पर जिला विद्यालय निरीक्षक जनपदीय क्रीड़ा समिति के अध्यक्ष देवेंद्र कुमार गुप्ता, उपाध्यक्ष बीएसए मनीष कुमार सिंह व जनपदीय क्रीड़ा सचिव दिनेश प्रसाद, नोडल प्रफुल्ल कुमार श्रीवास्तव, अतुल कुमार तिवारी, डा. अखिलेश सिन्हा, चंद्रकांत राय, कृष्णानंद सहित सभी ने शुभकामनाएं अर्पित की है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking