Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

कर्णछपरा सहित दर्जन भर गांव में दहशत का पर्याय बने बंदर

-जनमानस में फैला डर

-शुक्रवार को भी एक 30 वर्षीय युवक पर किया जोरदार हमला, युवक गंभीर रूप से घायल

बलिया : दोकटी थाना क्षेत्र के कर्णछपरा  गांव में एक आतंकी बंदर लोगों में दहशत का पर्याय बन चुका है। क ई लोगों को जख्मी कर चुके बंदर ने शुक्रवार को भी एक 30 वर्षीय युवक पर जोरदार हमला बोल दिया। बंदर के अचानक हमले में युवक गंभीर रूप से घायल हो गया। घायल युवक का इलाज सामुदायिक स्वास्थ्य केन्द्र  सोनबरसा में चल रहा है। 

बंदरों के आतंक से ग्रामीण दहशत में है। दिन में घर से निकलना और रात में छत पर सोना काफी मुश्किल हो गया है। बताया जाता है कि दोकटी थाना क्षेत्र के कर्ण छपरा निवासी ललन ततवा अपने दरवाजे पर खड़ा था इसी बीच लाल बंदर ने पीछे से हमला कर दिया। बंदर द्वारा अचानक हमला किये जाने से ललन बुरी तरह घायल हो गया। परिजनों ने उसे सामुदायिक स्वास्थ केंद्र सोनबरसा पहुंचाया। जहां उसके पीठ व बांह में आधा दर्जन से भी अधिक टांका लगाया गया। उक्त बंदर ने इससे पूर्व लगभग दो दर्जन से भी अधिक लोगो पर हमला कर उन्हें लहूलुहान कर चुका है। ग्रामीणों ने वन विभाग के उच्चाधिकारियो का ध्यान अपेक्षित कराते हुये मांग किया है कि उक्त आतंकी बंदर से हम ग्राम वासियों को जनहित में निजात दिलाया जाय। 

सिर चढ़कर बोल रहा बंदरों का आतंक

क्षेत्र में इन दिनों बंदर का आतंक सर चढ़कर बोल रहा है। गर्मी से निजात पाने के लिये छत पर सोने वाले लोग 4बजे भोर में ही अलार्म लगाकर छत से नीचे उतरने को मजबूर है। प्रातः से देर शाम तक इन बंदरो का धमाल चरम पर रहता है। क्षेत्र के सोनबरसा, बैरिया, कर्ण छपरा, गोंहिया छपरा, प्रीतम छपरा, भोजपुर, चांदपुर सहित दो दर्जन से भी अधिक गांवो में इन बंदरों ने अपना आतंक बना रखा है। ये बंदर आँगन व किचेन में जबरिया घुसकर महिलाओं को आतंकित करके खाने के सामान को तहस नहस कर तांडव मचाते एक घर से दूसरे घर को निशाना बनाना इनका प्रतिदिन की दिनचर्या में शामिल है।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking