Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर पंचायत बांसडीह में सपा उम्मीदवार सुनील सिंह बने विजेता

-नगर निकाय चुनाव

-सपा के बागी निर्दल उम्मीदवार धीरेंद्र सिंह चुनाव रहे दूसरे स्थान पर

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : नगर पंचायत बांसडीह में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह “बब्लू” ने निर्दल धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना को हरा जीत दर्ज की। विधायक केतकी सिंह के क्षेत्र में भाजपा उम्मीदवार रेनू सिंह चुनावी लड़ाई से बाहर रहीं।

बांसडीह में समाजवादी पार्टी के प्रत्याशी सुनील सिंह ने कांटे के लड़ाई में अपने प्रतिद्वंद्वी धीरेंद्र बहादुर सिंह चुन्ना को 763 मतों से पराजित किया और बांसडीह नगर पंचायत अध्यक्ष की कुर्सी अपने नाम कर ली। भाजपा उम्मीदवार रेनू सिंह लड़ाई से काफी बाहर थीं। बांसडीह इंटर कालेज के प्रांगण में सुबह मतगणना शुरू होने के साथ नगर पंचायत बांसडीह की गिनती शुरू हो गयी।

तेज धूप के बीच कई बार प्रत्याशियों के समर्थकों ने जोरदार हलचल मचाई लेकिन हर बार पुलिस हंगामा करने वालों की आवाज तेज होने के साथ ही उसे चुप कराने में सफल दिखाई दी। बांसडीह में पूरी मतगणना के दौरान कई बार बवाल की स्थिति बनी लेकिन बड़ी संख्या में उपस्थित पुलिस बल के पराक्रम के आगे उनकी एक न चली और हर बार कुछ समय मे ही विरोध के स्वर शांत हो गए।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking