Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बांसडीह रोहित हत्याकांड के मुख्य आरोपी के घर पर चला बुल्डोजर, मचा हड़कंप

-प्रशासनिक कार्रवाई

-दो आरोपियों की हुई गिरफ्तारी, सभी पर घोषित है 25-25 हजार का इनाम

शशिकांत ओझा

बलिया :  बांसडीह कोतवाली गेट के सामने शनिवार को दिनदहाड़े फिल्मी स्टाइल में हुई रोहित पाण्डेय की हत्या के मामले में मंगलवार को पुलिस और प्रशासन एक्शनमोड में दिखा। हत्याकांड के मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के घर बाबा का बुल्डोजर चलातो हत्याकांड के दो आरोपियों अंकित यादव व ओमप्रकाश यादव की गिरफ्तारी भी हुई।

एसडीम बांसडीह अभिषेक प्रियदर्शी एवं सीओ बांसडीह प्रभात कुमार के नेतृत्व में भारी मात्रा में दो बुल्डोजर के साथ पहुँची फोर्स ने फरार चल रहे मुख्य आरोपी रोहित यादव उर्फ राइडर के मकान तोड़ने की कार्रवाई शुरू किया। दरांव गांव में बाबा के बुल्डोजर को चलता देख हड़कंप की स्थिति मच गई। पुलिस ने दो अन्य नामजद अभियुक्तों अंकित यादव पुत्र सुकुल यादव निवासी दराव थाना बांसडीह एवं ओम प्रकाश यादव उर्फ प्रकाश पुत्र रमेश यादव निवासी पिंडहरा थाना बांसडीह को गिरफ्तार कर लिया। मामले में आधा दर्जन नामजद अभियुक्त नामजद हैं। पुलिस अधीक्षक ने फरार चल रहे सभी अभियुक्तों पर 25-25 हजार रुपए का इनाम घोषित किया है। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking