Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

एमएलसी चुनाव का मतदान प्रतिशत भी रहा कीर्तिमान जैसा ही

-सदस्य विधान परिषद चुनाव
-परिणाम भी स्थापित करेगा कीर्तिमान ही, चौथी बार लगातार जाएंगे पप्पू सिंह या रुकेगा सफर

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश विधान परिषद स्थानीय निकाय का चुनाव संपन्न हो चुका है। बलियामें यह चुनाव कीर्तिमान स्थापित किया है। परिणाम 12 अप्रैल को आते ही कीर्तिमान उजागर होगा पर चुनाव के दिन मतदान प्रतिशत भी कीर्तिमान जैसा ही दिखा। जिले में 98.25 फीसद मतदाताओं ने अपने मताधिकार का प्रयोग किया।

चुनाव जिले में कड़ी सुरक्षा व्यवस्था के बीच नौ अप्रैल को हुआ। चुनाव में इसमें 58 जिला पंचायत सदस्य, जिला पंचायत अध्यक्ष, सांसद, 940 ग्राम पंचायतों के प्रधान, 1441 क्षेत्र पंचायत सदस्य, दो नगरपालिका व सात नगर पंचायतों में चेयरमैन तथा वार्ड सदस्यों ने अपने-अपने ब्लाक मुख्यालय पर मतदान किया। शाम चार बजे तक 98.25 फीसद मतदाताओं ने मताधिकार का प्रयोग किया। इस चुनाव में भाजपा से रविशंकर सिंह पप्पू (MLC) तथा सपा से अरविन्द गिरि उम्मीदवार हैं। बात कीर्तिमान की करें तो संभावना के अनुसार रविशंकर सिंह पप्पू लगातार चौथी बार इस पद के निर्वाचित होंगे जो लगातार सदन में यहां से इस पद के लिए जाने का कीर्तिमान होगा। चुनाव है समाजवादी पार्टी के उम्मीदवार के कथनानुसार यदि वह सदन मेंपहुंच गए तो यह भी स्वयं मेंएक कीर्तिमान होगा। 98 फीसद मतदान के बाद चुनाव में मतदान फीसद भी कीर्तिमान जैसा रहा और परिणाम तो कीर्तिमान स्थापित करने ही वाला है।

ऐसे बढ़ा मतदान का प्रतिशत

सुबह 10 बजे तक : 14.56 फीसद
दोपहर 12 बजे तक : 63.02 फीसद
अपरान्ह 02 बजे तक : 93.79 फीसद
मतदान समाप्ति 04 बजे तक : 98.25 फीसद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking