उत्तर प्रदेश पूर्वांचल बलिया राज्य

कलश यात्रा के साथ प्रारंभ हुआ श्रीमद्भागवत कथा ज्ञान यज्ञ अनुष्ठान

बृजेश दुबे

गड़वार(बलिया) : क्षेत्र के हरिपुर गांव में आयोजित सात दिवसीय श्रीमद्भागवत सप्ताह कथा ज्ञान यज्ञ के निम्मित गुरुवार को कलश यात्रा निकाली गई।

यात्रा में शामिल श्रद्धालु सिर पर जल से भरा कलश रखकर  जयकारे लगाते हुए चल रहे थे। जिससे पूरा वातावरण भक्तिमय हो गया। कलश यात्रा पूरे गांव में भ्रमण कर मंडप पर आकर सम्पन्न हुआ। आचार्य पंडित अखिलेश तिवारी ने यजमानों का मंडप प्रवेश कराया। तत्पश्चात वेदी पूजन व वास्तु पूजन किया गया। मुख्य यजमान के रूप में ब्रह्मानन्द उपाध्याय सपत्नीक हैं। इस अवसर पर प्रतिदिन सायंकाल 5 बजे से रात्रि 8 बजे तक पं.आचार्य राकेश कुमार तिवारी द्वारा संगीतमय कथा वाचन व प्रवचन किया जाएगा।