Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पूर्व नेता प्रतिपक्ष ने किया भगवान परशुराम को भावपूर्वक याद

-भगवान परशुराम जयंती

-रामगोविंद चौधरी ने कहा धरती पर आज भी मौजूद हैं भगवान परशुराम

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव एवं पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी के आवास पर भगवान विष्णु के छठे अवतार भगवान परशुराम की जयंती पर भावपूर्वक एक कार्यक्रम का आयोजन किया गया। 

सर्वप्रथम रामगोविंद चौधरी ने भगवान परशुराम जी के चित्र पर माल्यार्पण और उनके चरणों में पुष्प अर्पित किया। रामगोविंद चौधरी ने भगवान परशुराम जी बारे में विस्तार पूर्वक बताते हुए कहा कि ऐसी मान्यता है कि परशुराम जी आज भी धरती पर मौजूद हैं। परशुराम जयंती और अक्षय तृतीया पर किया गया दानपुण्य कभी क्षय नहीं होता है। इस अवसर पर अभिषेक पाण्डेय, विनय गोंड, श्रीप्रकाश,  छोटक राजभर प्रधान, उपेंद्र पटेल, नितेश यादव छात्र नेता, शक्तिमान तिवारी एवं प्रदीप यादव मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking