

शशिकांत ओझा
बलिया : राहुल गांधी द्वारा भारत जोड़ो यात्रा चलाए जाने के समर्थन में उत्तर प्रदेश में भी कई भागों में भारत जोड़ो यात्रा चलाई जा रही है। इसी क्रम में पूर्वी जोन अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी के नेतृत्व में यात्रा बलिया आई।




बागी बलिया में भारत जोड़ो यात्रा की शुरूआत में सर्वप्रथम स्वतंत्रता संग्राम सेनानी अमर शहीद मंगल पांडेय के मूर्ति पर माल्यार्पण कर जनसभा हुई। उसके बाद पदयात्रा प्रारंभ की गई। पदयात्रा स्व. जगरनाथ चौधरी की मूर्ति, मंगल पांडेय, तारकेश्वर पांडेय की मूर्ति पर माल्यार्पण करते हुए जिला कांग्रेस कमेटी भवन पहुंची। यात्रा का आमजन ने जगह जगह स्वागत अभिनंदन किया। उत्तर प्रदेश पूर्वी जोन के अध्यक्ष विधायक वीरेंद्र चौधरी ने अपने संबोधन में कहा कि हम भारत जोड़ो नफरत छोड़ो के नारे के साथ देश से जातिवादी भेदभाव मिटाने के लिए सामाजिक समरसता कायम करने के लिए सब को एक दूसरे से जोड़ने के लिए और बढ़ी हुई महंगाई बेरोजगारी के खिलाफ सड़क पर संघर्ष के लिए निकले हैं और कर रहे हैं। जिलाध्यक्ष ओमप्रकाश पांडेय ने कहा कि भारत जोड़ो यात्रा अपने आप में एक इतिहास कायम करेगा और आने वाले समय में आताताई सरकार को उखाड़ फेंकने में मील का पत्थर साबित होगा। प्रदेश महासचिव मनिंदर मिश्रा ने कहा कि आमजन के अलावा महिलाओं किसानों एवं नौजवानों बेरोजगारों का लगातार समर्थन बढ़ता जा रहा है। देश की सरकार से जनता ऊब चुकी है वक्त आ गया है कि एक इतिहास कायम किया जाए। यात्रा में लगभग 200 यात्री बस और छोटी बहनों के साथ सफर कर रहे हैं। ज्ञात हो कि उत्तर प्रदेश की भी हालात काफी खराब है जनता सरकार के खिलाफ आक्रोश में है। हम सिर्फ जोड़ने का काम करते हैं हम तोड़ने का और सौहार्द बिगाड़ने का कार्य नहीं करते। आज के पदयात्रा में मुख्य रूप से कैलाश चौहान, सचिव राजेंद्र चौधरी, विनोद सिंह, सच्चिदानंद तिवारी, बृजेश सिंह गाट, गीता गोयल , जनार्दन यादव, उमाशंकर पाठक, ओम प्रकाश तिवारी, ओमलता, मदन यादव, जैनेन्द्र कुमार पाण्डेय, रूपेश चौबे, हृदयानंद पांडेय, अजीत धुसिया, विशाल चौरसिया, बैजनाथ राम, संतोष चौबे, फूल बदन तिवारी, मुन्ना उपाध्याय,रघुवीर आदि सैकड़ों कार्यकर्ता उपस्थित रहे।