Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सांसद सलेमपुर ने किया जिलाध्यक्ष बलिया और देवरिया का संयुक्त अभिनंदन

-भारतीय जनता पार्टी

-सांसद के सलेमपुर स्थित “समता निवास” पर आयोजित हुआ ऐतिहासिक अभिनंदन समारोह

-सांसद ने कहा संजय यादव व भूपेन्द्र सिंह के नेतृत्व में बलिया देवरिया फिर लिखेगा चुनावी गाथा

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव (बलिया) और भूपेन्द्र सिंह (देवरिया) का अभिनंदन समारोह सलेमपुर सांसद रवींद्र कुशवाहा के सलेमपुर स्थित आवास समता निवास में किया गया। सांसद रवींद्र कुशवाहा ने दोनों जिलाध्यक्षों का माल्यार्पण कर भव्य अंदाज में स्वागत अभिनंदन किया। सांसद ने जिलाध्यक्षों की प्रतिष्ठा में अपने दिल की बात भी कही।

अपने आवास पर आयोजित समारोह में सांसद सलेमपुर ने दोनों सांसदों का अभिनंदन किया। जिलाध्यक्ष बलिया संजय यादव का जोरदार अभिनंदन कर सांसद ने उस चर्चा को भी स्थाई विराम दे दिया जो दोनों के बीच राजनीतिक गतिरोध को लेकर थी। सांसद ने बधाई देते हुए कहा कि संजय यादव व भूपेंद्र सिंह के नेतृत्व में बलिया और देवरिया पुनः आगामी चुनाव की शानदार गाथा लिखेगा। नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में निश्चित ही दोनों जिलाध्यक्षों संजय यादव व भूपेंद्र सिंह की महती भूमिका होगी।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking