
-बोले जदयू प्रदेश महासचिव
-बिहार में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने पर जनता का जताया आभार
-नीतीश के विकास और योगी-मोदी माडल को जनता ने किया मतदान

शशिकांत ओझा
बलिया : बिहार विधानसभा चुनाव में एनडीए को प्रचंड बहुमत मिलने के बाद जदयू के प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने प्रसन्नता जाहिर की। दैनिक स्कालर टाइम्स से वार्ता करते हुए उन्होंने कहा बिहार की महान जनता ने चुनाव में जातिवादी पार्टियों का मुकम्मल इलाज किया है। बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के विकास और योगी-मोदी माडल को मतदान किया है।

जदयू प्रदेश महासचिव राजेश सिंह ने कहा कि बिहार की जनता ने नीतीश कुमार के विकास को वोट किया है। कहा जिन लोगों ने बिहार में लालू प्रसाद के जंगलराज को देखा है वह तो अपनी बात पीढ़ियों को भी राजद को वोट नहीं देने देंगे।जातिवादी आरजेडी के खून में है। सपा प्रमुख अखिलेश यादव पर निशाना साधते हुए कहा छुटभैया नेता अखिलेश यादव ने भी चुनाव प्रचार में खूब जातिवाद को फैलाया। अगला यही हाल 2027 में अखिलेश यादव और सपा का यूपी में भी होने वाला है। कहा लालू प्रसाद और स्व. मुलायम सिंह यादव ने जिस तरह जनता को जातिवाद और पिछड़ेपन की आग में झोंका जनता अब उसका हिसाब ले रही है। कहा लालू प्रसाद और मुलायम सिंह यादव की संतानों को तो जनता से माफी मांगनी चाहिए। कहा बिहार की जनता ने विकास को चुना है। कहा चुनाव परिणाम से एक बार फिर यह सिद्ध हुआ है कि नीतीश सरकार, फिर एक बार और बिहार में बहार बा, नीतीश कुमार बा।





