अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी टीम संग पूरे मनोयोग से जुटे पूर्व विधायक संजय यादव

-विधानसभा चुनाव प्रचार
-पटना में केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का किया स्वागत अभिवादन
-बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से मिल की चुनाव संबंधी मंत्रणा
-बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री पूर्व प्रदेश अध्यक्ष मंगल पांडेय संग भी मंत्रणा

शशिकांत ओझा


बलिया : बिहार विधानसभा चुनाव में भारतीय जनता पार्टी का इस्तकबाल बुलंद करने के लिए सिकंदरपुर विधानसभा क्षेत्र के पूर्व विधायक, भाजपा के पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव अपनी टीम के साथ पूरे मनोयोग से जुटे हैं। पूर्व विधायक की गतिविधियां उनके भाजपा में मजबूत होने का प्रमाण दे रही हैं। पूर्व विधायक ने केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी, बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव और पूर्व भाजपा प्रदेश अध्यक्ष बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय संग चुनावी मंत्रणा कर खासकर अपने समाज में एक विशेष प्रयास में जुटे हैं। पूर्व विधायक को जिस तरह पार्टी हाईकमान ने बिहार चुनाव में जिम्मेदारी सौंपी है वह बता रहा है कि पूर्व विधायक संजय यादव पार्टी में कितनी मजबूत स्थिति में हैं।


बिहार विधानसभा चुनाव में अपनी टीम के साथ जुटे पूर्व विधायक संजय यादव ने सोमवार को पटना एअरपोर्ट पर केंद्रीय कोयला एवं खान मंत्री जी किशन रेड्डी का स्वागत अभिनंदन किया। एयरपोर्ट पर ही दोनों नेताओं की चुनावी मंत्रणा भी हुई। पूर्व विधायक संजय यादव सोमवार की शाम बिहार विधानसभा अध्यक्ष नंदकिशोर यादव से उनके आवास पर मिले और चुनाव को लेकर घंटों गंभीर मंत्रणा किए। अपने समाज को बिहार में पार्टी के पक्ष में पूर्ण रुपेण करना उनकी मंत्रणा का विषय रहा। पूर्व विधायक संजय यादव ने युवा मोर्चा के अपने पुराने साथी बिहार भाजपा के पूर्व अध्यक्ष और बिहार सरकार के स्वास्थ्य मंत्री मंगल पांडेय से भी मिल चुनावी रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया। पार्टी हाईकमान ने पूर्व विधायक संजय यादव को बिहार चुनाव में तैनात किया है और इनकी सेवा ले रहा है जनपद वासियों के लिए यही फख्र का विषय है। लोगों को इस बात का एहसास है कि पूर्व विधायक पूर्व जिलाध्यक्ष संजय यादव पार्टी में कितने मजबूत हैं।