Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राज्य

भव्यता से आयोजित किया गया भगवान परशुराम का जन्मोत्सव

-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का आयोजन

-करन ई परशुराम मंदिर में हुआ पूजन, हवन, आरती और सम्मान समारोह

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ के तत्वाधान में भगवान परशुराम का जन्मोत्सव का मुख्य एवं भव्य कार्यक्रम श्री परशुराम मंदिर करनई में आयोजित किया गया। मंदिर परिसर में भव्य पूजन हवन आरती संग सम्मान समारोह भी आयोजित किया गया।

मंदिर परिसर में  हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु ने अपनी सहभागिता निभाई। संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश मिश्र एवं जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे मुख्य यजमान के रूप में उपस्थित रहे। आशीष मिश्रा के नेतृत्व में 11 पंडितों ने भगवान का भव्य पूजन संपन्न कराया। पूजन हवन एवं आरती में हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधुओं ने भाग लिया। आयोजन में क्षेत्र के सम्मानित 51 ब्राह्मण बंधुओं को अंगवस्त्रम् भगवान परशुराम का छायाचित्र एवं श्रीमद्भागवत गीता देकर और  संगठन का फटका आदि से सम्मानित किया गया। इस अवसर पर पूर्व प्रमुख संजय तिवारी, चंद्रशेखर उपाध्यक्ष, नकुल चौबे, ओम प्रकाश पांडेय, सरोज दुबे, दयाशंकर तिवारी, विष्णु कुमार मिश्र, सत्य प्रकाश ओझा, पप्पू मिश्र श्रीप्रकाश तिवारी, मनीष दुबे, भारत भूषण मिश्र,  श्रीपति शुक्ला सहित हजारों की संख्या में ब्राह्मण बंधु उपस्थित रहे। इस अवसर पर पुलिस प्रशासन द्वारा सुरक्षा का भी इंतजाम रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking