Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष के आवास पर लगा जनता दरबार, सुनी समस्याएं

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव के आवास पर रोज की भांति शनिवार को जनता दरबार लगा। जिलाध्यक्ष ने उपस्थित लोगों की एक एक कर विस्तार से सुना और उनकी समस्याओं के निस्तारण के लिए अधिकारियों को निर्देशित किया।

जनता दरबार के दौरान भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि विधानसभा क्षेत्र में समग्र विकास की गतिविधियों को बढ़ावा देना उनकी प्राथमिकताओं में शामिल है। क्षेत्र का विकास एक समान किया जा रहा है। विकास कार्यों को अमलीजामा पहनाया जा रहा है, आमजन के सामूहिक कार्य को प्राथमिकता से पूरा किया जा रहा है। जनता की जो भी शिकायतें हैं अधिकारी उन शिकायतों को प्राथमिकता के आधार पर दूर करें, किसी भी समस्या को दूर करने में अगर कोई तकनीकी बाधा है तो संबंधित व्यक्ति को समझाएं ताकि उसकी समस्या का निराकरण हो सके। जनता दरबार में 100 से अधिक फरियादी पहुंचे थे। 

Advertisement

7489697916 for Ad Booking