Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

…पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल का भी मिशन था संजय यादव को कमान

-भाजपा जनपद संगठन में परिवर्तन

-मिशन 2024 लोकसभा चुनाव में बलिया संसदीय सीट पर है आनंद स्वरूप का दावा

-टीम आनंद स्वरूप शुकल मान रही इसे अपनी कामयाबी की एक सीढ़ी

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : राजनीति में हर कदम पर राजनेता अपने दल के साथ अपनी कामयाबी के रास्ते की भी तलाश करते रहते हैं। प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री आनंद स्वरूप शुक्ल भी बलिया भाजपा संगठन के बदलाव को इसी हिसाब से देख रहे हैं। पूर्व विधायक संजय यादव को जिलाध्यक्ष बनाने का मिशन भी पूर्व मंत्री चलाए थे। पूर्व मंत्री लोकसभा चुनाव में बलिया सीट पर दावेदारी है और उनकी टीम संजय यादव के जिलाध्यक्ष बनने के बाद अपनी सफलता की एक सोपान मान रही है।

भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भुपेंद्र सिंह चौधरी ने जिलाध्यक्ष पद के लिए कुछ नाम जारी किए उसमें एक बलिया जिलाध्यक्ष के लिए पूर्व विधायक संजय यादव का नाम था। जनपद में उत्साह का माहौल बन गया। टीम आनंद स्वरूप शुक्ल और हर्षित दिखी। दावा था कि पूर्व मंत्री ने पूरे मनोयोग से यह प्रयास किया था और अंततः वही हुआ। लोकसभा चुनाव की तैयारी में जुटे आनंद स्वरूप शुक्ल की टीम संजय के जिलाध्यक्ष बनने को अपने नेता आनंद स्वरूप शुक्ल की उपलब्धि मान रही है।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking