
-भारतीय जनता पार्टी
-प्रदेश सरकार के नगर विकास मंत्री एके शर्मा की मौजूदगी में हुई घोषणा
शशिकांत ओझा
बलिया : लंबे इंतजार के बाद भारतीय जनता पार्टी ने रविवार को अपने जिलाध्यक्ष की घोषणा कर ही दी। पूरी तरह जमीन से जुड़े संजत्र मिश्र को पार्टी की कमान सौंपी गई। अब जिला भाजपा को पूर्व विधायक संजय यादव की जगह संजय मिश्र चलाएंगे।
बलिया में नए भाजपा जिलाध्यक्ष की घोषणा हो चुकी है। संजय मिश्र नए जिलाध्यक्ष बनाए गये है। नए जिलाध्यक्ष की घोषणा से बीजेपी कार्यकर्ताओं में खुशी की लहर है। यह घोषणा भाजपा कार्यालय में की गई। नवनियुक्त भाजपा जिलाध्यक्ष संजय मिश्र जिला महामंत्री रह चुके हैं। श्री मिश्र पार्टी संगठन की गतिविधियों को मजबूती प्रदान करने के लिए जाने जाते हैं। साफ सुथरे व्यक्तित्व के धनी संजय मिश्र की छवि बहुत ही व्यवहार कुशल है। श्री मिश्र का हर कोई कायल है।