अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राज्यसभा सांसद के आवास “झोपड़ी” पर जिलाध्यक्ष का जोरदार इस्तकबाल

-भारतीय जनता पार्टी

-सांसद नीरज शेखर ने किया अभिवादन, कहा संजय यादव के नेतृत्व में लिखा जाएगा कीर्तिमान

-बोले जिलाध्यक्ष : तीसरी बार मोदी को पीएम बनाने के लिए कार्यकर्ता सहयोग से दूंगा तीन सांसद

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनियुक्त जिलाध्यक्ष संजय यादव का अभिनंदन समारोह राज्यसभा सांसद नीरज शेखर के चंद्रशेखर नगर स्थित आवास झोपड़ी में किया गया। सांसद नीरज शेखर ने जिलाध्यक्ष का माल्यार्पण कर भव्य अंदाज में स्वागत अभिनंदन किया। सांसद ने जिलाध्यक्ष की प्रतिष्ठा में अपने दिल की बात भी कही।

अपने आवास पर आयोजित समारोह में सांसद नीरज शेखर ने जिलाध्यक्ष का अभिनंदन किया। सांसद ने बधाई देते हुए कहा कि संजय यादव के नेतृत्व में बलिया पुनः आगामी चुनाव की शानदार गाथा लिखेगा और जिले में इनके नेतृत्व में एक नया कीर्तिमान लिखा जाएगा।

जिलाध्यक्ष ने इस दौरान कहा की नरेंद्र मोदी को तीसरी बार प्रधानमंत्री बनाने में निश्चित ही कार्यकर्ता ताकत में तीन सांसद (बलिया, सलेमपुर और घोषी) दूंगा। इस दौरान सभी विशिष्ट कार्यकर्ता मौजूद थे।