Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा लोस चुनाव संचालन समिति की बैठक में कृषि मंत्री ने दिया आवश्यक टिप्स

-लोकसभा चुनाव 2024

-भाजपा जिला कार्यालय पर आयोजित हुई बैठक, नेताओं ने रखा विचार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : प्रदेश सरकार के कृषि मंत्री एवं आज़मगढ़ भाजपा क्लस्टर के प्रभारी सूर्यप्रताप शाही मौजूदगी में भाजपा जिला कार्यालय पर शनिवार को बलिया लोकसभा संचालन समिति की एक बैठक हुई। कृषि मंत्री ने कार्यकर्ताओं और संगठन प्रभारियों को चुनाव संबंधी टिप्स दिया।

श्री शाही ने संचालन समिति में सम्मिलित सभी विभागों के संयोजकों एवं सह संयोजकों से चुनावी तैयारियों से संबंधित जानकारी प्राप्त किया। समस्याओं को सुना एवं विस्तृत निर्देश दिया। उन्होंने लोकसभा चुनाव 2024 के दृष्टिगत समिति के सभी जिम्मेदारों से कहा कि तैयारी कागजी नहीं चलेगी, धरातल पर कार्य करें। हमें व्यक्तिगत कार्यों पर देश हित में पार्टी के दायित्यों को वरीयता देनी होगी। उन्होंने पार्टी द्वारा चलाये जा रहे सभी अभियानों की समीक्षा की।

एक कुशल राजनैतिक अभिभावक के रूप में कार्यकर्ताओं को आत्म विश्वास एवं जोश भरने से नहीं चुके। लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी ने कहा कि पार्टी नेतृत्व के निर्देशानुसार लोकसभा प्रबंधन समिति अपने अपने क्षेत्र में सक्रिय कार्य कर रही हैं। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जिला कमेटी के सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ताओं की मेहनत व प्रयास से बलिया जिले से संबंधित तीनों लोकसभा क्षेत्र बलिया, सलेमपुर व घोषी को लेकर आवश्यक टिप्स दिए।

बैठक में लोकसभा सह संयोजक जितेंद्र नाथ पांडेय, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, जिला महामंत्री प्रदीप सिंह सहित विधानसभा बैरिया, बलिया, फेफना, मुहम्मदाबाद व जहूराबाद के सभी मंडल अध्यक्ष, मंडल प्रभारी एवं समिति के सभी सदस्य उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking