-भारतीय जनता पार्टी
-जिलाध्यक्ष बनने की मंशा रखते हैं एक साथ 50 से अधिक नेता
-जिला भाजपा कार्यालय पर हुए नामांकन के बाद उत्पन्न हुई अजीब स्थिति
शशिकांत ओझा
बलिया : भाजपा सहित पूरी दुनिया के मालिक भगवान राम ही हैं पर इसे संयोग ही कहा जाएगा कि बलिया भाजपा के मालिक भगवान राम सहित अयोध्या के पूर्व सांसद लल्लू सिंह हैं। भाजपा जिलाध्यक्ष के लिए हुए नामांकन में अजीबो गरीब स्थिति उत्पन्न हो गई। एक साथ 56 लोगों ने नामांकन किया। जिस तरह महाकुंभ में आस्था उमड़ने की संभावना है ठीक उसी तरह जिलाध्यक्ष पद के लिए नामांकन में भी राजनीतिक पद लोलुपता की आस्था अचानक उमड़ पड़ी।
भाजपा के जिलाध्यक्ष निर्वाचन के लिए नामांकन प्रक्रिया जिला कार्यालय पर हुई। पार्टी नेतृत्व ने नियमावली में परिवर्तन कर उम्मीदवार को स्वयं ही पर्चा भरने का नियम दिया था। प्रस्ताव समर्थक बिना पर्चा भरने की बात सामने आयी तो 56 लोगों ने अध्यक्ष पद के लिए नामांकन कर दिया। पार्टी नेतृत्व का निर्देश था कि वर्तमान जिलाध्यक्ष और निवर्तमान अध्यक्ष का नाम बिना पर्चा दाखिला के ही उपर जाएगा। निवर्तमान अध्यक्ष जयप्रकाश साहू ने फिर भी पर्चा भर दिया। पर्चा भरने वाले कुछ नेता तो पहले से चर्चा में थे पर कुछ तो ऐसे ने भी नामांकन किया जिसकी संभावना नहीं थी। ऐसे में सवाल पैदा होता है कि क्या 56 में से एक का चयन होगा तो कितने उसका विरोध करेंगे। लग रहा है भाजपा बलिया के भगवान ही मालिक हैं।