Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनपद का लक्ष्य है छ: लाख, एक लाख के करीब पहुंची टीम संजय यादव

-भाजपा का सदस्यता अभियान

-पार्टी के सभी वरिष्ठ नेता जुटे हैं सदस्य बनाने की मुहिम में, शीघ्र होगा लक्ष्य फतह : संजय

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : पूरे देश में भारतीय जनता पार्टी सदस्यता अभियान चला कर नागरिकों को पार्टी की सदस्यता दे रही है। जनपद बलिया को भी पार्टी द्वारा छ: लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य मिला है। जिलाध्यक्ष संजय यादव की टीम यानी टीम संजय अब लक्ष्य के सापेक्ष जिले में एक लाख सदस्य बनाने के आंकड़े को छूने की जुगत में है। पार्टी के सभी कद्दावर नेता अब इस अभियान में जुटे हैं शीघ्र हघ जनपद पार्टी के लक्ष्य को फतह करेगा।

भाजपा ने पूरे देश में अपने सदस्यों की सदस्यता समाप्त कर नए सिरे से सदस्य बनाने का कार्यक्रम प्रारंभ किया। पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को पार्टी का पहला सदस्य बनाया। सदस्यता अभियान प्रदेश ही नहीं देश के सभी जिलों में निर्धारित लक्ष्य के सापेक्ष चल रहा है। बलिया जनपद को पार्टी ने छ: लाख सदस्य बनाने का लक्ष्य दिया है। जिले के प्रभारी मंत्री दयाशंकर मिश्र दयालु ने सिकंदरपुर में जिले के सदस्यता अभियान की विधिवत शुरुआत की थी। जिलाध्यक्ष की टीम यानी टीम संजय यादव ने जनपद के लक्ष्य छ: लाख को हासिल करने के क्षेत्र में काम करते हुए लगभग एक लाख सदस्य बनाने की ओर है। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि जिले के सभी वरिष्ठ नेता इस अभियान में जुट गए हैं, शीघ्र ही हम लक्ष्य फतह कर लेंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking