Advertisement
rkmission
rkmission
sunbeam-kaushal
sunbeam-kaushal
PlayPause
previous arrow
next arrow
Shadow
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा भ्रष्टाचार हटाओ अभियान में तो इंडी गठबंधन भ्रष्टाचारी बचाओ अभियान में

-बोले भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव

-कहा कांग्रेस और आप दिल्ली में इलू इलू तो पंजाब में हम आपके हैं कौन

शशिकांत ओझा 

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष संजय यादव  ने लोकसभा चुनाव से पूर्व विपक्ष के इंडी गठबंधन पर काफी हमलावर दिखे। भाजपा को भ्रष्टाचार हटाने का अभियान चलाने वाली पार्टी तो विपक्ष के इंडी गठबंधन को भ्रष्टाचारियों को बताने वाला कहा। इंडी गठबंधन को जिलाध्यक्ष ने ठगबंधन भी कहा।

भारतीय जनता पार्टी के जिला कार्यालय पर आयोजित प्रेसवार्ता में जिलाध्यक्ष ने आम आदमी पार्टी और कांग्रेस पर करारा प्रहार किया। श्री यादव ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी कहते हैं कि “भ्रष्टाचार हटाओ” मगर इडीं गठबंधन के नेता कहते हैं कि “भ्रष्टाचारियों को बचाओ”। प्रधानमंत्री मोदी के लिए देश की 140 करोड़ जनता उनका परिवार है। मोदी अपने परिवार को भ्रष्टाचारियों से बचाने की लड़ाई लड़ने की बात करते है, जिसने देश को लूटा है उसे लौटाना ही पड़ेगा यह मोदी की गारंटी है।

विपक्षी गठबंधन को कहा कि  ये घोटालेबाजों की बारात है जहां सब देश को लूटना चाहते हैं। वह  यह भी चाहते हैं कि उसके भ्रष्टाचार पर चर्चा ना हो। आम आदमी पार्टी कहती हैं कि केजरीवाल की गिरफ्तारी के समर्थन में रैली हो रही है। कांग्रेस कहती है कि यह किसी व्यक्ति के समर्थन में नहीं बल्कि पूरे गठबंधन की रैली है। कांग्रेस-आम आदमी पार्टी दिल्ली में तो इलू-इलू कर रही है लेकिन पंजाब में ‘हम आपके हैं कौन’ की बात हो रहा है। इडीं गठबंधन का प्रमुख सच  बताया कि पश्चिम बंगाल में ममता ने साथ में लड़ने से इनकार कर दिया। बिहार मैं आरजेडी ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। महाराष्ट्र में उद्धव ठाकरे ने अपने उम्मीदवार पहले घोषित कर दिए। कांग्रेस और आम आदमी पार्टी छोड़कर सांसद और विधायक भग रहे हैं। उत्तर प्रदेश में कांग्रेस को कोई भाव नहीं दे रहा। इन घमंडिया के काम गिनाते हुए कहा इनका काम है, जितना हो सके लूटो, हर दिन नया झूठ बोलो, मोदी को गाली दो, देश को बदनाम करो , हिन्दू धर्म को बदनाम करो, आदि हैं।

कहा कि जब जांच एजेंसियां  नोटिस देती है तो वह  इग्नोर करते हैं, कार्रवाई हो तो कोर्ट पहुंचों, कोर्ट भी फटकार लगाए तो विक्टिम कार्ड खेलो, देश के लोकतंत्र पर खतरा बताओ, जनता को गुमराह करो, जोर-जोर से बोलो, सारे कर इकट्ठे हो जाओ, छाती पीट-पीट कर बोलो कि “भ्रष्टाचार बचाओ”। कहा इस टोली को देखिये तो पता चलेगा कि जो भ्रष्टाचारी हैं, जो भ्रष्टाचार के मामले में या तो जेल में हैं या बेल पर हैं, वे ‘भ्रष्टाचार बचाओ’ रैली निकाल रहे हैं। आज आतंकवादी कह रहे हैं मोदी हटाओ पाकिस्तान चाह रहा हैं मोदी हटाओ, भ्रष्टाचारी कह रहे हैं मोदी हटाओ और देशवासी कह रहे है मोदी लाओ।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking