

-भारतीय जनता पार्टी बलिया
-जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने किया जिला प्रभारी का जोरदार इस्तकबाल



शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी द्वारा महर्षि भृगु की धरती बागी बलिया का जिला प्रभारी बनाए जाने के बाद प्रदेश उपाध्यक्ष पूर्व सांसद नीलम सोनकर का प्रथम जनपद आगमन मंगलवार को हुआ।


आगमन पर भाजपा जिला अध्यक्ष संजय यादव (पूर्व विधायक) समेत पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं ने फूल मालाओं से जिला प्रभारी का जोरदार इस्तकबाल किया। हनुमानगंज स्थित भाजपा जिला कार्यालय पर जिला प्रभारी व प्रदेश उपाध्यक्ष निलम सोनकर ने कार्यकर्ताओं से परिचय गोष्ठी किया। इसके बाद वोटर चेतना महाअभियान की संगठनात्मक बैठक में भी सहभाग किया। जिला प्रभारी ने कहा पार्टी की ओर से मुझे जो जिम्मेदारी दी गयी है उसका अच्छे से निर्वाहन किया जाएगा।


पार्टी की मजबूती के लिए कार्य करना मेरी प्राथमिकता में रहेगा। आगामी दिनों में पार्टी के जो भी कार्यक्रम होंगे उन सभी को अच्छे से संचालित करना है। कहा कि हर हाल में 2024 के चुनाव में फिर से कमल खिलेगा तभी नरेंद्र मोदी प्रधानमंत्री बनेगें। इसके लिए सभी पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता अभी से लग जाएं। कहा कि पूरा विश्व प्रधानमंत्री की बात सुनता है। कहा कि विधानसभा चुनाव में एक बार पुनः प्रधानमंत्री की लोकप्रियता साबित हो गई। आगामी दिनों में जन काल्याणकारी योजना की जानकारी व अधिक से अधिक लोगों तक इसका लाभ पहुंचे, इसके लिए हर गांव में रथ भेजा जाएगा। उस पर व्यवस्था होगी की हर जरुरमंद को जनकल्याणकारी योजना का लाभ मिल सके।


जिलाध्यक्ष संजय यादव ने कहा कि 2024 में नरेंद्र मोदी को प्रधानमंत्री बनाने के लिए हम सबको संकल्प लेना पड़ेगा। सरकार द्वारा जनहित में बहुत सारे काम किए जा रहे हैं। इसको लोगों तक बताना है। साथ ही जो जरुरतमंद इससे वंचित हैं उनको इसका लाभ भी दिलवाना है। इस मौके पर पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी, विजय बहादुर सिंह, सुरेन्द्र सिंह, संजय मिश्रा, अमिताभ उपाध्याय, मनोरमा गुप्ता, रंजना राय, प्रदीप सिंह, अशोक यादव, कृष्णा पाण्डेय, सतबीर सिंह, प्रमोद सिंह, अश्विनी सिंह, जावेद कमर खां, मोतीचंद गुप्ता, सत्येन्द्र सिंह, भरत राय, उमेश सिंह आदि लोग उपस्थित रहे।