
शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के नवनिर्वाचित जिलाध्यक्ष संजय मिश्रा रविवार को लखनऊ से चलकर बलिया पहुंचेंगे।
जनपद में प्रवेश के बाद उनका स्वागत सभी विधानसभाओं के चट्टी चौराहों पर किया जाएगा। इस दौरान व नगर के सभी प्रमुख मन्दिर में मत्था टेकने भी जाएंगे। इसके बाद करीब सात बजे सायं काल हनुमानगंज स्थित पार्टी कार्यालय पर स्वागत समारोह का आयोजन किया गया है।
जिलाध्यक्ष का काफिला पूर्वांचल एक्सप्रेस वे रास्ते रसड़ा में दाखिल होगा। रसड़ा के बाद नगरा, उभांव, माल्दह , नवानगर, सिकंदरपुर, सुखपुरा, गड़वार, फेफना, सागरपाली, चंद्रशेखर नगर, चित्तू पांडेय, रेलवे स्टेशन बलिया, नगर भ्रमण करते हुए पार्टी के जिला कार्यालय पहुंचेगा। जगह जगह जिलाध्यक्ष के स्वागत की भव्य तैयारी है। उक्त जानकारी मिडिया प्रभारी पंकज कुमार सिंह जुगुनू ने दी है।