
मिशन 2024
-अधिक से अधिक मतदाताओं का नाम मतदाता सूची में शामिल कराने का निर्णय

शशिकांत ओझा
बलिया : परिवहन मंत्री व नगर विधायक दयाशंकर सिंह के नारायणी सिनेमा स्थित कार्यालय पर भाजपा के वोटर चेतना महाभियान के तहत विधानसभा के कार्यकर्ताओं की बैठक हुई। इसमें अधिक से अधिक लोगों का नाम मतदाता सूची में जोड़वाने का निर्णय लिया गया।

विधानसभा संयोजक भाजपा के जिला उपाध्यक्ष संजय मिश्रा ने कहा कि पार्टी की तरफ से चलाए जा रहे वोटर चेतना महाभियान के द्वितीय चरण के तहत पूरे जिले में मतदाता सुची में नाम बढ़ाने का काम किया जा रहा है।


ऐसे में पार्टी कार्यकर्ताओं की जिम्मेदारी है कि वह अपने क्षे़त्रों में लोगों को जागरूक कर अधिक से अधिक लोगों को मतदाता बनाने का काम करें। इसमें खासकर के जो युवा अभी 18 वर्ष की आयु पूरी किए हैं उन्हें मतदाता बनाने पर जोर देना होगा। इसके लिए सभी कार्यकर्ताओं को पूरी निष्ठा के साथ कार्य करना होगा। संचालन लोकसभा विस्तारक ओम पाठक ने किया। बैठक में पूरे नगर विधानसभा से आए कार्यकर्ताओं को इसकी जिम्मेदारी दी गई।

बैठक में पालिका चेयरमैन संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव, अनूप चौबे, नकुल चौबे, जिला मंत्री अरूण सिंह बंटू जिला मंत्री संतोष सिंह, वशिष्ठ दत्त पांडेय, अभिशेक सोनी, अमित दुबे, रिंकू दुबे, अवनीष शुक्ला, अनिल सिंह आदि मौजूद रहे।