
-मंडल सागरपाली भाजपा की बैठक
-कहा इस बार लोस चुनाव में टूटेगा रिकार्ड, भाजपा होगी 404 सीट पार
-अपनी मेहनत को दिखाने के लिए सोशल मीडिया पर एक्टिव नहीं है विस फेफना



शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी मंडल सागरपाली की एक आवश्यक बैठक बालाजी उत्सव गृह में रविवार को संपन्न हुई। बैठक में पार्टी कार्यकर्ताओं को सोशल मीडिया पर एक्टिव करने की रणनीति पर विस्तार से चर्चा हुई और योजना बनाई गई। बैठक में बतौर अतिथि प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने सहभागिता की।
उपस्थित कार्यकर्ताओं को संबोधित करते हुए श्री तिवारी ने कहा कि सौभाग्य इस बात का है कि देश को मोदी और प्रदेश को योगी का नेतृत्व मिला। कार्यकर्ताओं से निवेदन करते हुए कहा कि फेफना विधानसभा के कार्यकर्ता मेहनत करने में तो आगे हैं पर उसे दिखाने में पीछे हैं। सोशल मीडिया इस्तेमाल करने और पार्टी की मंशा को लोगों तक पहुंचाने में जिले में बहुत पीछे हैं। निवेदन किया कि नमो एप्प और सरल एप्प को डाउनलोड करें। कहख प्रधानमंत्री के मन की बात को भी नमो एप्प और सरल एप्प पर डाले। चर्चा में कहा कि दो वर्ष में फेफना में एक भी पत्थर नहीं लगा। पूर्व मंत्री ने बताया कि नौ जनवरी तक मतदाता सूची का पन्ना प्रमुख बनाना है। फेफना विधानसभा मतदाता सूची में नाम बढाने घटाने में फेफना पीछे है। इसे ठीक किया जाए। 22 जनवरी को नए मतदाताओं का सम्मेलन कर सम्मान समारोह होना है। इस पर फोकस करें। कहा 29 जनवरी को बलिया अयोध्या में रामलाल का दर्शन करेगा। अंत में कहा नमो एप्प पर लोस उम्मीदवार के सर्वे का काम हो रहा है। तीन नाम देने है।
बैठक में पूर्व प्रमुख समीर राय बादल, पूर्व जिला पंचायत सदस्य अंजनी सिंह, ग्राम प्रधान कपुरी अभय वर्मा, ग्राम प्रधान दुमदुमा राकेश यादव, ग्राम प्रधान चौरा विनोद सिंह, राकेश सिंह पिंटू, अजय सिंह, जवाहिर सिंह, शैलेंद्र सिंह, छोटू ओझा, आर्केश दुबे, अंजनी राय, बृजलाल पांडेय, पप्पू चौबे, धरुल चौबे, संजय सिंह, अजीत गिरि आदि मौजूद रहे। अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष मनोज सिंह और संचालन मंडल महामंत्री विक्की सिंह ने किया।