Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक में बनी रणनीति

-मिशन लोकसभा 2024

-लोकसभा प्रभारी, संयोजक के साथ जिलाध्यक्ष संजय यादव की सहभागिता

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा चुनाव की तैयारी में सत्ताधारी भारतीय जनता पार्टी की तैयारी पूरे मनोयोग से प्रारंभ हो चुकी है। लोकसभा क्षेत्र, विधानसभा क्षेत्र से लेकर राज्य और केंद्र तक रणनीति बना उसे अमलीजामा पहनाया जा रहा है। इसी क्रम में बलिया भाजपा जिला कार्यालय पर बुधवार को लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति की बैठक हुई।

भाजपा के जिला मुख्यालय पर आयोजित लोकसभा चुनाव प्रबंधन समिति बैठक में लोकसभा प्रभारी मारकंडेय शाही, लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी, क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव की उपस्थिति रही। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने पं. दीनदयाल उपाध्याय और श्यामा प्रसाद मुखर्जी के चित्र के समक्ष दीप प्रज्जवलित कर बैठक का शुभारंभ किया। लोकसभा प्रभारी ने लोकसभा क्षेत्र में चुनाव को लेकर रणनीति पर विस्तार से चर्चा किया। कहा कि सभी संगठन के पदाधिकारियों और सदस्यों को यह मानकर चलना है कि हम स्वयं चुनाव लड़ रहे हैं। पार्टी जिसे भी चुनाव चिन्ह दे इस बाबत बहुत नहीं सोचना है। श्री शाही ने क ई प्रोग्राम और प्लान पर चर्चा किया। जिला संयोजक राजीव मोहन चौधरी ने सभी को मिशन लोकसभा में ईमानदारी और मनोयोग से जुड़ने का आह्वान किया। क्षेत्रीय उपाध्यक्ष सुनीता श्रीवास्तव ने भी तैयारी के बाबत अपना विचार रखा। जिलाध्यक्ष संजय यादव ने चुनाव के मद्देनजर तैयारी पर सभी को बताया। पार्टी जनपदीय इकाई की तैयारी पर बताया। बैठक में विधानसभा संयोजक व प्रभारी सहित सभी वरिष्ठ कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking