Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

नगर विधानसभा के सभी मंडलों की अलग-अलग बैठकों में 400 पार का संकल्प

-लोकसभा चुनाव 2024

-भाजपा जिलाध्यक्ष, लोकसभा उम्मीदवार, लोकसभा प्रभारी, परिवहन मंत्री के भाई की रही मौजूदगी

शशिकांत ओझा

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया में भाजपा उम्मीदवार नीरज शेखर को पांच लाख से अधिक मत दिलाने और भाजपा के 400 पार के संकल्प को पूरा करने में भाजपाई मनोयोग से जुटे हैं। इसी क्रम मूं गुरुवार को नगर विधानसभा क्षेत्र के चारों मंडलों में अलग अलग बैठकों का दौर चला और भाजपा के लक्ष्य को पूरा करने का संकल्प हुआ।

भाजपा जिला मुख्यालय पर विधानसभा बलिया के मण्डल हनुमानगंज की बैठक आयोजित हुई। छाता मंडल की बैठक बालखंडी नाथ परिसर में हुई। अग्रवाल धर्मशाला में नगय मंडल की बैठक हुई तथा दुबहड़ मंडल की बैठक रामाधार सिंह मैरेज हाल में आयोजित हुई। बैठक में भाजपा के 400 पार और नीरज शेखर को पांच लाख से अधिक वोट दिलाने पर विस्तार से चर्चा हुई। प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को लगातार तीसरी बार प्रधानमंत्री का और उसमें बलिया लोकसभा की सहभागिता का संकल्प सभी ने लिया।

बैठक में बलिया लोकसभा प्रत्याशी नीरज शेखर, जिलाध्यक्ष संजय यादव की लोकसभा प्रभारी मार्कण्डेय शाही, प्रदेश कार्य समिति सदस्य नरेंद्र पाण्डेय, लोकसभा संयोजक राजीव मोहन चौधरी, परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह के भाई धर्मेंद्र सिंह, बलिया नगर अध्यक्ष संत कुमार गुप्ता मिठाई लाल, विधानसभा संयोजक संजय मिश्रा, विधानसभा प्रभारी अंजनी राय, मंडल प्रभारी हिमांशु सिंह मंटू, मण्डल पदाधिकारीगण, शक्ति केंद्र प्रभारी/संयोजक, बूथ अध्यक्ष उपस्थित रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking