अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

खेल महोत्सव और स्नातक एमएलसी चुनाव को लेकर फेफना विधानसभा कार्यकर्ताओं की बैठक

-भारतीय जनता पार्टी की बैठक
-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर हुई बैठक, बनी व्यापक रणनीति

शशिकांत ओझा

बलिया : भारतीय जनता पार्टी विधानसभा फेफना के कार्यकर्ताओं की एक अति आवश्यक बैठक शुक्रवार को पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर हुई। बैठक में फेफना विधानसभा खेल महोत्सव और स्नातक एमएलसी चुनाव, मतदाता पुनरीक्षण अभियान को लेकर व्यापक मंत्रणा हुई और रणनीति बनी। बैठक में बिहार विधानसभा चुनाव में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की जिम्मेदारी पर भी चर्चा हुई।

 


बैठक में पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने फेफना खेल महोत्सव का विस्तृत संशोधित कार्यक्रम पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने घोषित किया। बताया पदयात्रा 21 नवंबर को प्रातः 8 बजे नरही से प्रारम्भ होकर सोहांव में सम्पन्न होगी । खेल महोत्सव 21 नवंबर से प्रारम्भ होकर 09 दिसंबर 2025 तक विभिन्न क्लस्टरों में खेल आयोजित किए जाएंगे । महोत्सव का फाइनल नरही खेल के मैदान में 14 से 17 दिसंबर तक चलेगा। इस दौरान पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने कहा कि पार्टी के निर्देश पर बिहार विधानसभा चुनाव में कमल खिलाने की जिम्मेदारी मिली हैं, दरभंगा लोकसभा में कार्यकर्ताओं के साथ लगे हैं जिसके कारण फेफना खेल महोत्सव एवं क्षेत्र के अन्य कार्यों में थोड़ा विलंब हुआ हैं । हम लोग 06 नवंबर का पश्चात बलिया आ जाएंगे। तब तक क्षेत्र के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता तैयारी में लगे हैं। बूथ एवं पंचायत स्तर से किशोरों एवं युवाओं को निकलकर उनकी प्रतिभा का उचित सम्मान एवं मंच प्रदान किया जाएगा। कहा के की क्षेत्र के युवा राष्ट्रीय पटल पर अपना स्थान बनाएं यही मेरा सपना हैं। कहा कि प्रदेश के खेल मंत्री के रूप में भारत सरकार के खेल एवं युवा कल्याण मंत्री अनुराग ठाकुर की उपस्थिति में फेफना से खेल के क्षेत्र में जो आगाज किया गया था फेफना के युवाओं को अंजाम तक पहुंचाया जाएगा। बैठक में मुख्य रूप से किसान मोर्चा के क्षेत्रीय संयोजक सच्चिदानंद सिंह, विधानसभा संयोजक टुनटुन उपाध्याय, चितबड़ागांव चेयरमैन अमरजीत सिंह, मंडल अध्यक्षगण मोतीचंद गुप्ता, उमेश सिंह, आरकेश दुबे, प्रशांत राय बंटी, अंजनी राय, सूर्यदेव राय, भोला ओझा, बृजनाथ सिंह, अभय सिंह, भरत राय, देवेंद्र गिरि, बीरबल मिश्रा, शिवानंद राय, सुनील राय, रणविजय राय, अजय सिंह, शमीम अंसारी, जय नारायण यादव, नथुनी सिंह, अशोक यादव, रिंकू उपाध्याय, शंभु वर्मा, दीपक कन्नौजिया, रविन्द्र राम, महेंद्र चौहान, मुन्ना तिवारी, मुनीब राजभर, रोहित राजभर, विक्की सिंह, सर्वानंद तिवारी, नितेश मिश्रा्, जेपी मिश्रा आदि उपस्थित रहे। खेल महोत्सव के संयोजक नीरज राय ने खेल महोत्सव से संबंधित जानकारियां विस्तृत रूप से साझा किया।