Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

देवरिया कांड में घायल आर्यन को आर्थिक सहायता देने रवाना हुए भाजपा नेता भानु दुबे

ब्रजेश दुबे

गड़वार(बलिया) : देवरिया के रुद्रपुर में जमीनी विवाद में हुए सत्यप्रकाश दुबे व उनकी परिवारीजनों सहित छ लोगों की हत्या हो गयी थी। वहीं इस घटना में  8 वर्षीय बालक आर्यन गंभीर रूप से घायल हो गया था। जिसका इलाज अस्पताल में चल रही है। आर्यन के इलाज के लिए आर्थिक सहायता देने हेतु भाजयुमो बलिया के पूर्व जिलाध्यक्ष भानु दुबे समर्थकों के साथ शुक्रवार को रुद्रपुर के लिए रवाना हुए।

भानु दुबे ने कहा कि हम जाति धर्म से ऊपर उठकर कार्य कर रहे हैं। कहा कि किसी भी जाति धर्म के व्यक्ति के साथ अन्याय होता है तो हम उसके साथ रहेंगे। साथ ही कहा कि इस दुख की घड़ी में हम पीड़ित परिवार की मदद करने जा रहे हैं। आवश्यकतानुसार आगे भी सहायता की जाएगी। इस मौके पर ध्रुव नारायण पांडेय, छोटू यादव, पवन सिंह, राजकुमार पांडेय, झिझिन सिंह आदि रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking