
-प्रदेश संगठन घोषित
-प्रदेश सरकार के पूर्व मंत्री उपेंन्द्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल को थी उम्मीद

शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह चौधरी ने अपनी कार्यकारिणी की घोषणा राष्ट्रीय अध्यक्ष जेपी नड्डा की स्वीकृति पर कर दी है। 18 प्रदेश उपाध्यक्ष, सात प्रदेश महामंत्री, 16 प्रदेश मंत्री बनाए गए हैं परंतु दुर्भाग्य है कि प्रदेश अध्यक्ष के संगठनात्मक कैबिनेट में बागी जिला बलिया शून्य हो गया है।



जिले से दो वरिष्ठ नेता और प्रदेश सरकार के दो पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल के संगठन में बड़ी जिम्मेदारी मिलने की उम्मीद थी। अपनी तैनाती के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने प्रदेश में लोकसभा चुनाव के दृष्टिगत संगठन के लिए होनहारों की तलाश शुरू कर दी थी।

जनपद के बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र के विधायक दयाशंकर सिंह को योगी कैबिनेट में शामिल होने के बाद संगठन में प्रदेश उपाध्यक्ष पद से हटना भाजपा के सिद्धांत एक व्यक्ति एक पद के मुताबिक तय था।

प्रदेश सरकार में मंत्री रहे उपेन्द्र तिवारी और आनंद स्वरूप शुक्ल के विधानसभा चुनाव हार जाने के बाद कवायद लगाई जख रही थी कि उन्हें प्रदेश संगठन में अहम जिम्मेदारी मिलेगी। विडंबना की प्रदेश अध्यक्ष और पार्टी ने दोनों माननीयों को इस श्रेणी में नहीं समझा. प्रदेश संगठन की भारी भरकम टीम में बलिया के किसी नेता को शामिल नहीं किया जाना जिले के भाजपाइयों को अटक और खटक रहा है।

