Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

भाजपा जिलाध्यक्ष संजय यादव ने प्रधानमंत्री की पहल को बढाया आगे

-वृक्षारोपण अभियान

-पौधरोपण के लिए प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी की पहल है “एक पेड़ मां के नाम”

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने बुधवार को भारत के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की पहल को आगे बढ़ाते हुए सिकंदरपुर के चतुर्भुज नाथ मंदिर के प्रांगण में वृक्षारोपण किया। जिलाध्यक्ष ने समाज को सर्वाधिक आक्सीजन देने वाले पीपल, पाकड़ और बरगद का पौध लगाया।

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देश के पर्यावरण संकट को सदैव के लिए दूर करने और जलवायु शुद्ध करने के लिए “एक पेड़ मां के नाम” की पहल शुरू कर वृक्षारोपण अभियान का प्रारंभ किया है। प्रधानमंत्री की पहल को आगे बढ़ाते हुए जिलाध्यक्ष भाजपा संजय यादव ने बुधवार को सिकंदरपुर मंडल स्थित श्री चतुर्भुज नाथ मंदिर प्रांगण में वृक्षारोपण किया। जिलाध्यक्ष ने पूरे मनोयोग से बरगद, पाकड़ और पीपल का पौधा रोपित किया। जिलाध्यक्ष ने कहा कि भारत में शायद ही कोई ऐसा व्यक्ति होगा जो अपनी मां से प्यार ना करता हो।

प्रधानमंत्री जी ने मां के नाम पर पेड़ लगाने की पहल शुरू की है। हम सबका यह नैतिक कर्तव्य है कि हम सभी एक-एक पेड़ लगाए और उसकी सुरक्षा तथा संरक्षण करें। ताकि भविष्य में वह पौधा हमारे प्राणों की रक्षा करें। उपस्थित सभी सदस्यों को जिलाध्यक्ष ने एक-एक पेड़ लगाने का संकल्प भी दिलाया। इस दौरान जिला महामंत्री प्रयाग चौहान,  मंडल अध्यक्ष सिकंदरपुर आकाश तिवारी, मंडल उपाध्यक्ष डॉ आशुतोष गुप्ता, मंडल महामंत्री जितेंद्र सोनी, डॉ विद्यासागर, अंजनी यादव, नीरज सोनी, गणेश वर्मा, डब्ल्यू पाण्डेय और सोनू गुप्ता मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking