Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बिहार विधानसभा चुनाव पूरी ताकत से जीतने के लिए पूरी ताकत से आना है बिहार : भूपेंद्र

-बोले भाजपा प्रदेश अध्यक्ष

-पूर्व मंत्री उपेन्द्र तिवारी के आवास पर कार्यकर्ताओं से किया परिचय, दिया संदेश

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश भाजपा के प्रदेश अध्यक्ष भूपेंद्र सिंह बलिया से सिताबदियारा के लिए रवाना होने से पहले पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचे। वहां कार्यकर्ताओं से परिचय किया और संदेह दिया। कहा कि बिहार विधानसभा चुनाव यूपी के तर्ज पर जितना है इसलिए गृहमंत्री अमित शाह के कार्यक्रम के पूरी ताकत से जुटे।

लोनिवि डाकबंगला से प्रदेश अध्यक्ष का कारवां निकला तो पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी के आवास पर पहुंचा। वहां नाश्ता करने के बाद कार्यकर्ताओं के साथ बैठे। सभी से परिचय किया। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने वरिष्ठ कार्यकर्ताओं का परिचय कराया। बखद में प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि आप अपना परिचय स्वयं दें। परिचय के बाद प्रदेश अध्यक्ष ने कहा कि 11 अक्टूबर को गृहमंत्री अमित शाह गृहमंत्री जेपी जयंती पर आ रहे हैं। हमें पूरी ताकत से वहां पहुंचना है। बिहार में विधानसभा चुनाव होना है और हमें यूपी की तरह बिहार जितना है। उसके बाद प्रदेश अध्यक्ष सिताबदियारा के लिए रवाना हुए। इस दौरान परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह, मंत्री दानिश अंसारी, सांसद नीरज शेखर, विधायक केतकी सिंह, पूर्व विधायक संजय यादव, जिलाध्यक्ष जेपी साहू, सहित सैकड़ों वरिष्ठ नेता मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking