Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

जनता के मान-सम्मान, छोटे-बड़े कार्यों का रखा ध्यान इसलिए मिले दिव्य परिणाम

-बोले भाजपा जिलाध्यक्ष

-कहा लोकसभा चुनाव में भी आएंगे ऐसे परिणाम, होगी नरेन्द्र मोदी की पुनः सरकार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : मध्यप्रदेश, छत्तीसगढ़ और राजस्थान विधानसभा चुनाव में भाजपा को मिली प्रचंड सफलता के बाद बलिया जनपद में भी जश्न का माहौल है। भारतीय जनता पार्टी के जिलाध्यक्ष पूर्व विधायक संजय यादव ने भी प्रचंड जीत के बाद अपनी प्रतिक्रिया देते हुए विपक्ष को एक करंट देते हुए कहा कि परिणाम ने स्पष्ट कर दिया है कि आप प्रधानमंत्री को गाली देंगे तो वह उसे भी गहना बना लेंगे। यह जीत सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित सरकार में विश्वास की मुहर है।

जिलाध्यक्ष ने “बलिया समाचार” से वार्ता के क्रम में कहा कि समाज के हर वर्ग ने दिल खोलकर आशीर्वाद दिया है इसलिए ऐसा परिणाम आया है। आज कोई भी पार्टी भाजपा से चुनाव लड़ने में खुद को सक्षम नहीं पा रही है। कहा कि प्रधानमंत्री के सशक्त नेतृत्व में भाजपा का राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ में प्रचंड बहुमत गरीबों की आस्था, महिलाओं के विश्वास व किसानों के भरोसे का परिणाम है।

फ़र्क़ साफ़ है…लोगों को सिर्फ़ मोदी की गारंटी पर विश्वास है। यह जीत राजस्थान, मध्य प्रदेश और छत्तीसगढ़ के लोगों के सेवा, सुशासन और विकास को समर्पित सरकार में विश्वास की मुहर है। जिलाध्यक्ष ने यह भी कहा इसी तरह का निर्णय जनता लोकसभा चुनाव में भी देगी और नरेंद्र मोदी प्रचंड बहुमत की सरकार लगातार तीसरी बार भी बनाएंगे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking