Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

वर्ष 2014 से पहले देश को शक की निगाह से देखा जाता था : योगी

-बलिया में बोले मुख्यमंत्री

-कहा आज दुनिया को यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री मोदी संकटमोचक हैं तो होगा भला

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : उत्तर प्रदेश के मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने बुधवार को कहा कि वर्ष 2014 के पहले देश को शक की निगाह से देखा जाता था, लेकिन अब दुनिया के अंदर भारत के प्रति धारणा बदली है। आज विश्व के लोगों को यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकटमोचक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे तो उनका संकट दूर होगा। उन्होंने दावा किया है कि आज भारत बदल रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। 

मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने बुधवार को बलिया के जिला मुख्यालय पर भाजपा के नगर निकाय के उम्मीदवारो के समर्थन में एक चुनावी सभा को सम्बोधित करते हुए विपक्षी दलों पर जमकर हमला किया। उन्होंने कहा ‘ वर्ष 2014 के पहले देश को शक की निगाह से देखा जाता था और अच्छी निगाह से नही देखा जाता था। दुनिया के अंदर भारत के प्रति धारणा बदली है। आज विश्व के लोगों को यकीन हो गया है कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी संकटमोचक के रूप में मार्गदर्शन करेंगे तो उनका संकट दूर होगा। आज भारत बदल रहा है तथा प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में भारत सुरक्षित है। मुख्यमंत्री आदित्यनाथ ने इसके साथ ही कहा कि वर्ष 2017 के पहले तुष्टिकरण की राजनीति होती थी और अब प्रत्येक नागरिक के सशक्तिकरण का कार्य होता है। अब पर्व व त्यौहार पर उपद्रव नही होते। उपद्रव का स्थान अब उत्सव ने ले लिया है। नगरीय क्षेत्र में परिवर्तन की बयार बह रही है। 2017 के पहले नगरीय क्षेत्र कूड़े के ढेर व शोहदे के अड्डे होते थे।

आज यह सेफ सिटी व स्मार्ट सिटी हो गए हैं। उन्होंने बलिया के क्रांतिकारी इतिहास की चर्चा करते हुए कहा कि बलिया को निर्भीकता, सरलता व क्रांतिकारी विचारों के कारण अपनी कीमत चुकानी पड़ी। अब बलिया अपनी कीमत ब्याज सहित वसूली कर रहा है। योगी आदित्यनाथ ने अपने भाषण की शुरुआत हृदय से इबादत करते हुए की। इस मौके पर परिवहन मंत्री दया शंकर सिंह, अल्पसंख्यक कल्याण राज्य मंत्री दानिश आजाद अंसारी, प्रभारी मंत्री दया शंकर मिश्र दयालु , सांसद त्रय वीरेंद्र सिंह मस्त, रवींद्र कुशवाहा व नीरज शेखर, पूर्व विधायक संजय यादव, पूर्व मंत्री उपेंन्द्र तिवारी प्रमुख रूप से मौजूद रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking