उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया के विकास के लिए खींची जाएगी लम्बी लकीर : दयाशंकर सिंह

-बोले परिवहन मंत्री

-कहा बलिया रोडवेज को दिया जाएगा हवाईअड्डा जैसा स्वरूप

शशिकांत ओझा

बलिया : जनता के विफल प्रयास से बलिया का विकास पांच वर्षों से शून्य रहा। कारण नगर विधानसभा के मतदाताओं ने मोदी योगी पर विश्वास करते हुए युवा आनंद स्वरूप शुक्ल को अपना विधायक चुन लिया था। विधायक को योगी कैबिनेट में जगह भी मिली पर उनका ध्यान बलिया की तरफ हुआ नहीं। जनता ने इस बार भी योगी मोदी में आस्था जताते हुए दयाशंकर सिंह को निर्वाचित कराया। योगी कैबिनेट में जगह उनको भी मिली है पर बलिया के विकास की दास्तान लिखी जाने लगी। पिछले पांच साल के छल को भी दयाशंकर सिंह धोने में मनोयोग से जुटे हैं।

मंत्री दयाशंकर सिंह ने इसी क्रम में बताया कि बलिया के विकास के लिए लम्बी लकीर खींचना गया है। हल्दी से फेफना तक बाईपास फोरलेन बनाया जायेगा, जिसे ग्रीन फील्ड एक्सप्रेस वे से जोड़ा जायेगा। बहेरी पुल भी डबल लेन की होगी। बलिया से सिकन्दर पुर को जाने वाली सड़क जो स्टेट हाईवे था, अब नेशनल हाइवे हो गया है। जेल को 89 एकड़ में बनाया जायेगा। भृगु कारीडोर को भव्य बनाया जायेगा। सीवर के लिए चार सौ करोड़ मिला है। 1920 के बाद पहली बार कटहल‌ नाला पर रेगुलेटर लगने जा रहा है। यह भी कहा कि बलिया में आईएफबीटी का निर्माण होगा, ताकि अन्य प्रदेशों को यहां से जोड़ा जा सके और बलिया के लोगों को लगे कि वह आधुनिक विकसित बलिया के निवासी हैं।