Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को नाम से जानते थे नेता जी : कान्हजी

बलिया :  समाजवादी पार्टी के संस्थापक पूर्व मुख्यमंत्री मुलायम सिंह यादव के निधन से जिले के समाजवादियों में शोक की लहर दौड़ गई है। सपा के जिला प्रवक्ता सुशील कुमार पांडेय कान्हजी ने मुलायम सिंह यादव के निधन पर गहरा शोक व्यक्त किया है।

कान्हजी ने कहा कि ताउम्र लोहिया और जयप्रकाश नारायण के आदर्शों पर चलने वाले समाजवादी पुरोधा मुलायम सिंह यादव के निधन से न सिर्फ एक युग का अंत हुआ है, बल्कि गांव, गरीब, किसान, नौजवान, दलितों, पिछड़ों, वंचितों और अल्पसंख्यकों ने अपना सच्चा रहनुमा खो दिया है। उनके निधन से जो रिक्तता पैदा हुई है, भरपायी नहीं सो सकती। उन्होंने कहा है कि देश में लोकतंत्र की मजबूती के लिए उन्होंने जेल जाना भी गंवारा किया। उनके मुख्यमंत्रित्व काल में उत्तर प्रदेश ने नई ऊंचाइयों को छुआ। केन्द्र सरकार में रक्षा मंत्री बने तो जवानों के लिए जो कार्य किया, वह अतुलनीय है। कहा कि वे कार्यकर्ताओं के नेता थे। सबकी चिंता करते थे। बलिया के सैकड़ों कार्यकर्ताओं को मुलायम सिंह यादव जी नाम से जानते थे। लखनऊ जाने पर खाने-पीने और रहने के बारे में जरूर पूछते थे। ऐसे नेता का होना वर्तमान राजनीति में दूर-दूर तक कोई नहीं दिखता। कान्हजी ने मुलायम सिंह यादव को विनम्र श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए कहा कि ईश्वर उन्हें अपने श्री चरणों में स्थान दें।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking