अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सत्ता के दबाव में भाजपा कार्यकर्ता की तरह कार्य कर रही पुलिस : मो. रिजवी

-बोले सपा विधायक

-कहा भारतीय जनता पार्टी कार्यालय बन गए हैं सभी थाने

-अपराधियों का हौसला बुलंद, थाने के गेट पर हो रही हत्या

शशिकांत ओझा

बलिया : सत्ता के दबाव में पुलिस सत्ताधारी भाजपा के  कार्यकर्ता की तरह काम कर रहीं है और थाने भाजपा कार्यालय बन गए हैं। यही कारण हैं कि अपराधियों का हौसला बुलन्द हैं जिसके कारण थाने के गेट पर हत्या हो रही हैं। उक्त बाते समाजवादी पार्टी के प्रदेश सचिव पूर्व मंत्री और सिकंदरपुर से सपा विधायक मो. जियायुद्दीन रिजवी ने सोमवार को कही।

सिकंदरपुर विधायक मो. रिजवी ने कहा कि भाजपा सरकार में भ्रष्टाचार अपने चरम पर हैं, तहसीलों पर दलालों का बोलबाला है। आम आदमी का सुनने वाला कोई नहीं हैं और गरीब परेशान हैं। शासन प्रशासन का सारा जोर बस सपा कार्यकर्ताओं पर चल रहा हैं। समाजवादी पार्टी के लोगों को फर्जी मुकदमें में फंसा कर डराने धमकाने का काम सरकारी मशीनरी कर रही है। मो. रिजवी ने बांसडीह में युवक की हत्या पर दुःख जाहिर करते हुए कहा कि यह पुलिस की नाकामी हैं कि कोतवाली गेट पर किसी की हत्या हो जाय। इस पूरे प्रकरण में बांसडीह पुलिस की भूमिका संदिग्ध लग रही है। सत्ताधारी दल और बांसडीह पुलिस के रिश्ते की जांच होनी चहिए। सिंकदरपुर में समाजवादी पार्टी के नेताओ पर फर्जी मुकदमें भाजपा के इशारे पर किए जा रहे हैं जिसका विरोध सड़क से सदन तक किया जाएगा। विधायक ने प्रदेश के पुलिस प्रमुख से जनपद बलिया जनपद के कानून व्यवस्था को दुरुस्त करने हेतु पहल करने की मांग किया।