Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

सुभासपा : पूरे देश में एक समान शिक्षा और यूपी में शराबबंदी हमारा लक्ष्य

-बोले ओमप्रकाश राजभर

-चेतन किशोर के मैदान में शोषित वंचित जागरण महारैली

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : सिकंदरपुर के चेतन किशोर मैदान में रविवार को सुहेलदेव भारतीय समाज पार्टी के बैनर तले शोषित वंचित जागरण महारैली का आयोजन किया गया। रैली में सुभासपा के अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर की मौजूदगी रही। अध्यक्ष ने कहा पूरे देश में एक समान शिक्षा व प्रदेश में शराबबंदी लागू नहीं कर दूंगा तब तक चैन से नहीं बैठूंगा।

ओमप्रकाश राजभर ने कहा कि जिस प्रकार अंग्रेजों की गुलामी की दास्तान को महात्मा गांधी ने एक छड़ी लेकर समाप्त कर दिया। इसी प्रकार ओमप्रकाश राजभर भी छड़ी लेकर दलित, शोषित और वंचितों की लड़ाई को मंजिल तक पहुंचा कर उन्हें उनका हक और अधिकार दिलाएगा। सलेमपुर चुनाव की तारिख अभी तय नहीं हुई हैं, लेकिन चुनावी माहौल ने सरगर्मी बढ़ा दी है। सुभासपा अध्यक्ष ने सभी विपक्षी दलों पर जमकर निशाना साधा। कहा कि संसदीय चुनाव में सलेमपुर से एनडीए का झंडा फहरेगा। कहा कि संपूर्ण देश में एक समान शिक्षा व्यवस्था लागू की जाए। अमीर और गरीब की शिक्षा जब एक समान होगी, तभी हक और अधिकार की लड़ाई भी अपने मंजिल तक पहुंचेगी। कहा कि जब दिल्ली और पंजाब में बिजली फ्री हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हो सकती। जब महात्मा गांधी व सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रदेश गुजरात, बिहार सहित कुछ राज्यों में शराब बंद हो सकती है तो उत्तर प्रदेश में क्यों नहीं हो सकती। इस दौरान रैली को पार्टी के राष्ट्रीय प्रमुख महासचिव अरविंद राजभर राष्ट्रीय प्रवक्ता अरुण राजभर तुलसीराम राजभर शक्ति सिंह राम ललित चौधरी ममता राजभर सुनीता राजभर दिनेश राजभर फागु सिंह विनोद तिवारी संजय भाई फैजी अंसारी सुरेंद्र यादव सुनील सिंह आदि मौजूद थे संचालन प्रदेश प्रमुख महासचिव रजनीश श्रीवास्तव ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking