
-चेतन चौहान के मैदान में
-लिया राजेश सिंह दयाल का नाम, किया खूब प्रशंसा भी

शशिकांत ओझा
बलिया : सिकन्दरपुर के चेतन किशोर मैदान में एनडीए के घटक सुभासपा की रैली थी। भाजपा द्वारा सलेमपुर लोकसभा का उम्मीदवार घोषित होने के अगले ही दिन आयोजित सम्मेलन में ओमप्रकाश राजभर ने बिना नाम लिए सांसद रवींद्र कुशवाहा को खूब धोया। राजेश सिंह दयाल का नाम लेकर खूब सराहना भी किया।

सुभासपा अध्यक्ष ओमप्रकाश राजभर ने कहा पांच साल दस साल से सांसद होने का भी क्या फायदा कि किसी गरीब को पांच हजार रूपया इलाज के लिए नहीं दिया। गरीबों के बीच में घूम घूम के इस धरती पर इलाज कराया उसका नाम राजेश सिंह दयाल है। बिना सत्ता में गए उस व्यक्ति की मंशा लोगों की मदद की थी। नेता मतलब यही है। विरोधियों के विषय में क्या कहें, साथियों मेरी तमन्ना थी, मेरी सोच थी, मेरे साथी कुछ करें पर लोग बता रहे थे बता रहे थे सत्ता में रहते हुए कुछ करने की हिम्मत तो है नहीं।




