
शशिकांत ओझा
बलिया : भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता पं. राजीव उपाध्याय ने वित्तीय.वर्ष 2024-25 के अंतरिम बजट को मोदी सरकार के आत्मविश्वास से भरा बजट बताया है।
श्री उपाध्याय ने कहा कि बजट में बगैर कर बढ़ाए आय में वृद्धि का लक्ष्य रखा गया है और राजकोषीय घाटा और मंहगाई को काबू में रखने की प्रतिबद्धता आर्थिक दृष्टि से राहत वाली है। कहा कि अंतरिम बजट में आने वाले पूर्ण बजट पूर्वांचल के छोटे और मझोले उद्योगों किसानों महिलाओं युवाओं और किसानों को लाभ दिलाने कि स्पष्ट तस्वीर है। आध्यात्मिक पर्यटक के रूप में घरेलू पर्यटन को बढ़ावा देने की बात है। उत्तर प्रदेश के अधिकांश क्षेत्रों में वस्तु एवं सेवा उद्योग और उधमिता को बढ़ाएगा। जिससे रोजगार मिलेगा गरीब सशक्त होंगे कुल मिलाकर यह अंतरिम बजट सक्षम और स्वस्थ भारत की तस्वीर खींचने वाला है। श्री उपाध्याय ने प्रधानमंत्री और वित्त मंत्री इसके लिए बहुत बहुत बधाई दी।