Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

लोकतन्त्र को निलम्बित कर रही है भारतीय जनता पार्टी : राम गोविंद चौधरी

-सपा के राष्ट्रीय सचिव का बयान

-संसद में संसदीय माहौल की मांग कर रहे सांसदों के निलंबन पर किया भाजपा पर प्रहार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय सचिव और उत्तर प्रदेश के पूर्व नेता प्रतिपक्ष रामगोविंद चौधरी ने कहा है कि संसद में संसदीय माहौल की सुरक्षा की मांग कर रहे सांसदों का निलम्बन लोकतंत्र का निलम्बन है। इसे किसी कीमत पर स्वीकार नहीं किया जा सकता है।

प्रेस को जारी एक बयान में सपा के राष्ट्रीय सचिव ने कहा कि सांसदों को स्पष्टीकरण मांगने और संसदीय माहौल की सुरक्षा सुनिश्चित करने का वैध अधिकार है जो हमारे देश में लोकतंत्र का सगुण रूप है।

उन्होंने कहा है कि सांसदों का निलम्बन कर भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र के इस सगुण रूप को ही नष्ट कर रही है। इसकी रक्षा करना लोकतन्त्र में यकीन करने वाले सभी लोगों का दायित्व है। श्री चौधरी ने कहा है कि भारतीय जनता पार्टी लोकतन्त्र में यकीन नहीं करती है।

सांसदों के निलम्बन के निर्णय से भारतीय जनता पार्टी का असली चेहरा उजागर हो गया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking