Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्वविद्यालय बैरिया में अलौकिक स्नेह होली मिलन

शशिकांत ओझा

बलिया : प्रजापिता ब्रह्माकुमारी  ईश्वरीय विश्वविद्यालय शाखा बैरिया में रविवार को अलौकिक स्नेह होली मिलन कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि बैरिया के पूर्व विधायक सुरेंद्र सिंह रहे। 

मुख्य अतिथि ने अपने संबोधन में कहा कि बैरिया में ब्रह्माकुमारी बहनों द्वारा अथक परिश्रम करके यहां पर ईश्वरीय विश्वविद्यालय की स्थापना की जो  काफी सराहनीय है। इन बहनों द्वारा अपना घर बार छोड़कर परमपिता परमात्मा शिव की शरण मे रहकर इस क्षेत्र के लोगों को संस्कारी व मानव बनाने में तन मन समर्पण कर दिया। यह अपने आप मे बहुत बड़ी बात है।  आप लोगो के बुलावे पर मैं यहां आकर अपने आप को धन्य मानता हूँ। दुनिया मे आना व जाना ही सत्य है। इस धरती पर आकर समाज की सेवा करना और अपने आचरण को सही रखना ही मानव का उद्देश्य होना चाहिये। परमात्मा साधक के रास्ते मे हमेशा आगे बढ़ने में सहयोग करते हैं। मैं इन पूजनीय बहनों के लिये परमात्मा से यह विनती करते है कि इन बहनों को इस सत्य मार्ग पर आगे बढ़ने के लिये हमेशा सहयोग करें।

संस्था प्रमुख राजयोगिनी बीके पुष्पा दीदी ने अपने संबोधन में कहा कि अलौकिक स्नेह होली मिलन में आप सभी पवित्र आत्मा समाज में फैली बुराइयों का परित्याग कर अपने जीवन को कर्म योग करते हुए परमपिता परमात्मा शिव से जोड़कर घर, परिवार, समाज में सुख ,शांति, समृद्धि ,यश ,कीर्ति फैलाते हुए मानव कल्याण में अपना योगदान दें। धरती पर स्वर्ग लाने के लिये अपनी अंदर की बुराइयों को जलाकर अपने आत्मा को शिव के रंग में रंगकर होली मनाना है। जंगलराज को खत्मकर मंगलराज लाना है।  राजयोगिनी बीके समता दीदी ने अपने संबोधन में बताया कि मैं सात वर्ष की अवस्था से ही मेरी अलौकिक गुरु मां पुष्पा दीदी की सानिध्य में रहकर योग करने का अवसर मिला। इसके बाद दीदी ने मुझे सात दिन का कोर्स भी करा दिया। मेरी जन्मदायनी माँ ने मुझे इसके लिये काफी सहयोग किया। मैं बाल्यावस्था से ही सात्विक भोजन बनाकर ग्रहण किया करती । घर  परिवार के लोग इस कार्य के लिये काफी मनाही करते थे। परंतु मेरा मन तो  शिव बाबा की आराधना में ऐसा लगा कि अंततः शिव बाबा की ही बन कर रह गयी। विगत 2007 से इस क्षेत्र की सेवा हम बहनों द्वारा लगातार 17 साल से अनवरत किया जा रहा है। इस तरह सांसारिक बंधन को हम दोनों बहनें हमेशा के लिये छोड़कर शिव बाबा के शरण मे रहकर अध्यात्म का अलख जगाने में आप सभी के सहयोग से लगे हुए है। इस मौके पर राजयोगी बीके अजय भाई, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन उत्तर प्रदेश के जिलाध्यक्ष बलिया सुधीर सिंह, भाजपा जागरूकता अभियान के राष्ट्रीय सचिव सुमेर कुँवर, मनोज सिंह सहित काफी संख्या में ब्रह्माकुमारी संस्था के भाई, बहन व क्षेत्रीय लोग मौजूद रहे।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking