Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

परशुराम जयंती मनाने के लिए ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की हुई बैठक

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ जनपद ईकाई की एक बैठक काशीपुर कदम चौराहा.पर संपन्न हुई। बैठक की शुरुआत भगवान श्री परशुराम के छायाचित्र पर माल्यार्पण के द्वारा किया गया। बैठक में परशुराम जयंती आयोजित करने को लेकर मंथन हुआ।

बैठक में आगामी 22 अप्रैल को भगवान श्री परशुराम के जन्मोत्सव को भव्य तरीके से मनाने पर चर्चा किया गया। बैठक को संबोधित करते हुए प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने कहा कि भगवान का जन्मोत्सव भव्य तरीके से मनाना चाहिए। जिला अध्यक्ष रिंकू दुबे ने प्रस्ताव रखा के भगवान का विशाल मूर्ति करनई में स्थापित है इसलिए जन्मोत्सव का कार्यक्रम वहीं पर रखा जाएगा जिस पर सभी लोगों ने सहमति व्यक्त किया। प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा भगवान चिरंजीवी श्री परशुराम जी का अवतार अक्षय तृतीया के दिन सायं काल को हुआ था इसलिए इस बार भगवान का जन्मोत्सव 22 अप्रैल को सायं काल को मनाया जाएगा।

बैठक में यह निश्चित हुआ 22 अप्रैल को सायं 3:00 बजे से भगवान का अभिषेक पूजा हवन आरती एवं सायं 6:00 से प्रसाद बितरण का कार्यक्रम रखा जाएगा। जिस पर सभी लोगों ने सहमति व्यक्त किया। सभी ब्राह्मण बंधुओं से अनुरोध किया गया कि आप सब अधिक से अधिक संख्या में पहुंचकर कार्यक्रम को सफल बनाएं साथ ही सभी लोग उस दिन सायं काल अपने अपने घरों पर 11 दीपक जलाएं और भगवान का पूजन करें । बैठक में प्रदेश उपाध्यक्ष सुधीर मिश्र, आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, जिला प्रभारी पंकज मिश्र, अधिवक्ता प्रकोष्ठ के जिलाध्यक्ष रामजी चौबे, जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र, जिला उपाध्यक्ष जितेंद्र तिवारी, संतोष पांडेय, गोलू ओझा, उपेंद्र शुक्ला, गुड्डू तिवारी, सत्येंद्र पांडेय, अतुल पांडेय, सहित तमाम पदाधिकारी उपस्थित रहे।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking