Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

बसपा ने बलिया लोकसभा क्षेत्र से लल्लन सिंह यादव को बनाया उम्मीदवार

-लोकसभा चुनाव 2024

-मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र के निवासी और सेना के पूर्व जवान है उम्मीदवार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : लोकसभा क्षेत्र 72 बलिया से बहुजन समाज पार्टी ने भारतीय सेना के पूर्व सैनिक (कारगिल युद्ध लड़ने वाले) पर भरोसा जताया है। बसपा ने लल्लन सिंह यादव को अपना उम्मीदवार घोषित किया है। लल्लन सिंह यादव मुहम्मदाबाद विधानसभा क्षेत्र जनपद गाजीपुर के निवासी हैं।

बसपा के घोषित उम्मीदवार लल्लन सिंह यादव मुलरूप से गाजीपुर जिले कि मुहमदाबाद विधानसभा (जो कि बलिया लोकसभा क्षेत्र के तहत आता है) के चौरही गांव के रहने वाले हैं। लल्लन सिंह भारतीय सेना में रह चुके हैं और कारगिल का युद्ध भी लड़े हैं।  सेना से सेवानिवृत होने के बाद इन्होने 2010  में बसपा कि सदस्यता ली और तब से बसपा के सदस्य है। बहुजन समाज पार्टी और मायावती ने लल्लन सिंह यादव पर भरोसा जताया है। बलिया लोकसभा से उन्हें  प्रत्याशी घोषित किया है जहां से पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर के पुत्र राज्यसभा सांसद नीरज शेखर भाजपा उम्मीदवार हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking