Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

राम जानकी मंदिर में सुंदरकांड का पाठ कर मनाया गया चौथा स्थापना दिवस

-ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ बलिया

-मंदिर परिसर में बैठक कर हुई संगठन की समीक्षा भी

-प्रांतीय महासचिव राजेश मिश्र भी रहे आयोजन में शामिल

-वर्तमान जनपदीय कार्यकारिणी को दिया गया फिर से प्रभार

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : गैर राजनीतिक ब्राह्मण संगठन ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ का चौथा स्थापना दिवस रविवार को छोड़हर के राम जानकी मंदिर में मनाया गया। संगठन के सदस्यों ने प्रांतीय महासचिव राजे मिश्र की मौजूदगी में संगठन की समीक्षा और सुंदरकांड का संगीतमय पाठ किया।

स्थापना दिवस धूमधाम से मनाया गया। संगठन की बैठक के बाद वर्तमान जिला कमेटी के एक वर्ष के कार्य देखते हुए संतोष जाहिर किया गया और सर्व सम्मति से आगे का प्रभार भी दिया गया। इस अवसर पर संगठन के प्रदेश संरक्षक दयाशंकर तिवारी ने संगठन के उद्देश्यों से सभी सदस्यों को परिचित कराया। बतौर अतिथि के रूप में मौजूद संगठन के प्रदेश महासचिव राजेश कुमार मिश्र ने कहा कि आज पूरे देश में ब्राह्मण एकजुट हो चुका है जिसका सूत्रधार ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ है। संगठन सभी संगठनों के साथ मिलकर के भारत सरकार एवं राज्य सरकार से यह मांग करता है कि देश और प्रदेश में विप्र कल्याण बोर्ड का गठन हो। आर्थिक आधार पर आरक्षण दिया जाए। एससी एसटी एक्ट को समाप्त किया जाए तथा भगवान श्री परशुराम की जयंती पर सार्वजनिक अवकाश की घोषणा हो। उन्होंने कहा कि ब्राह्मण स्वयंसेवक संघ की स्थापना एक आदर्शवान चरित्रवान संस्कारवान समाज की स्थापना है और संगठन लगातार इस दिशा में काम कर रहा है। सभी से अपील किया कि आप सभी पूरे ब्राह्मण समाज को अपना परिवार समझिए एवं उसके लिए लगातार कार्य करें उन्होंने संघे शक्ति कलियुगे को चरितार्थ करने की बात कही। 

इस अवसर पर कुछ नए पदाधिकारियों की भी घोषणा की गई जिसके तहत आशीष पांडेय को रसड़ा विधानसभा का अध्यक्ष एवं उनके साथ उनकी पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। दिनेश तिवारी को जिला उपाध्यक्ष साथ ही साथ बैरिया विधानसभा की पूरी कार्यकारिणी की घोषणा की गई। कार्यक्रम में आजमगढ़ मंडल प्रभारी ओम प्रकाश पांडेय, सत्येंद्र पांडेय, जितेंद्र तिवारी, करुणेश पांडेय, उमाशंकर शुक्ला, श्रीप्रकाश तिवारी, मनोज कुमार दुबे, मनोज कुमार तिवारी, रत्नाकर दुबे,  सरोज दुबे, मनीष दुबे, संजय मिश्रा, प्रतिमा उपाध्याय, महिला संघ की जिला अध्यक्ष प्रीति पांडेय, जिला प्रभारी सोनी तिवारी,  आशीष पांडेय, अभिषेक पांडेय, रामजी चौबे, पंकज मिश्र, उमाशंकर पांडेय, रत्नेश पांडेय, अजय तिवारी  आदि पदाधिकारी उपस्थित रहे। आए हुए सभी पदाधिकारियों का आभार जिलाध्यक्ष रिंकू दुबे ने किया। कार्यक्रम का संचालन जिला महासचिव विष्णु कुमार मिश्र ने किया।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking