Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

पति और देवरानी के साथ देवर का भी सहयोग मिलेगा ब्लाक प्रमुख दुबहड़ को

-उपचुनाव में निर्वाचित

-ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह के देवर उप निर्वाचन में हुए निर्विरोध बीडीसी सदस्य

निर्वाचित सदस्य क्षेत्र पंचायत सर्वजीत सिंह
भाजपा नेता देवनारायण सिंह “पुन्ना”

शशिकांत ओझा

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

बलिया : क्षेत्र पंचायत सदस्यों को रिक्त पदों पर उपचुनाव की प्रक्रिया में क्षेत्र पंचायत दुबहड़ में अड़रा सीट से बीडीसी पल पर निर्विरोध निर्वाचन हुआ है। ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह के देवर सर्वजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए है। ब्लॉक प्रमुख को अब अपने क्षेत्र पंचायत में पति और देवरानी के साथ देवर का भी सहयोग मिलेगा।

भारतीय जनता पार्टी के वरिष्ठ नेता देवनारायण सिंह “पुन्ना” क्षेत्र पंचायत दुबहड़ से आम चुनाव में सदस्य निर्वाचित हुए थे। उनकी पत्नी रीता सिंह (निर्विरोध) और उनके भाई की पत्नी नीतू सिंह (निर्विरोध) निर्वाचित हुईं। आम चुनाव के बाद एक परिवार से तीन क्षेत्र पंचायत सदस्य निर्वाचित होने का कीर्तिमान स्थापित हुआ। ब्लॉक प्रमुख पद का आरक्षण महिला के लिए आरक्षित हुआ तो देवनारायण सिंह की पत्नी रीता सिंह निर्विरोध ब्लॉक प्रमुख निर्वाचित हुईं।

अड़रा के क्षेत्र पंचायत सदस्य का निधन हो जाने के कारण उप चुनाव होना था। इस दौरान इस सीट से भी देवनारायण सिंह पुन्ना के भाई सर्वजीत सिंह निर्विरोध निर्वाचित हुए। इस तरह ब्लॉक प्रमुख रीता सिंह को अपने पति भाजपा नेता देवनारायण सिंह पुन्ना के साथ अब अपने देवर सर्वजीत सिंह का भी अपनी कैबिनेट में सहयोग मिलेगा। ब्लॉक प्रमुख अब स्वयं सहितअपने परिवार के चार सदस्यों संग सदन में हैं।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking