Advertisement


7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

मुख्य सचिव शासन से मिल भाजपा नेता मनोज सिंह ने बताई जिले की दुर्दशा

शशिकांत ओझा

बलिया : उत्तर प्रदेश सरकार के मुख्य सचिव मनोज सिंह से जनपद के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह ने मुलाकात की। भाजपा नेता ने शासं के मुख्य सचिव को जनपद की दुर्दशा बतायी खासकर स्वास्थ्य और शिक्षा विभाग पर फोकस रहा।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking

विधानसभा बैरिया के वरिष्ठ भाजपा नेता मनोज सिंह ने शासन के मुख्य सचिव से बताया कि बलिया जिले का स्वास्थ्य विभाग खुद ही गंभीर रूप से अस्वस्थ है। सीधे कहा कि मान लिजीए जिले का स्वास्थ्य विभाग कोमा में है। जिला अस्पताल में एक भी नाक कान गला विशेषज्ञ नहीं है। मानक स्वरूप चिकित्सा नहीं है। जिले का शवगृह का एसपी बहुत ही कंडम है जिस कारण शवों की दुर्दशा हो रही है। जिला अस्पताल का एमआरआई, सिटी स्कैन, डिजिटल एक्सरे खराब है। मनोज सिंह ने कहा कि जिला अस्पताल के साथ ही साथ बैरिया सोनबरसा के अस्पताल की दशा और खराब है। भाजपा नेता ने शिक्षा विभाग में व्याप्त दुर्दशा को भी मुख्य सचिव के समक्ष रखा। जिला विद्यालय निरीक्षक की सीधी शिकायत की। मुख्य सचिव को पत्रक भी दिया। मुख्य सचिव ने भाजपा नेता को आश्वस्त किया कि समस्या का निराकरण होगा और व्यवस्था दुरुस्त होगी।

Advertisement


7489697916 for Ad Booking

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *