उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

आठ मई को चितबड़ागांव में अभिनेत्री आम्रपाली दुबे संग रोड शो करेंगे सांसद निरहुआ

-निकाय चुनाव 2023

-भाजपा उम्मीदवार अमरजीत सिंह का टैंपो करेंगे हाई और कमल का मांगेंगे वोट

शशिकांत ओझा

बलिया : भोजपुरी फिल्म इंडस्ट्री के लोकप्रिय अभिनेता आजमगढ़ संसदीय सीट से सांसद दिनेश लाल यादव निरहुआ फिल्म अभिनेत्री आम्रपाली दुबे के साथ रोड शो करेंगे।

नगर पंचायत चितबड़ागांव में भारतीय जनता पार्टी ने युवा अमरजीत सिंह को टिकट दिया है। पार्टी यहां कमल खिलाने को उतारु है। यहां लंबे समय से भाजपा के अलावा सपा बसपा के चेयरमैन ही होते रहे हैं। भाजपा इस बार यहां कमल खिलाना चाह रही है। निरहू चितबड़ागांव में अमरजीत का टैंपो हाघ करेंगे तथा भाजपा और अमरजीत का मत मांगेंगे।