Advertisement
7489697916 for Ad Booking
उत्तर प्रदेश देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चितबड़ागांव भाजपा उम्मीदवार के चुनाव कार्यालय का सांसद ने किया उद्घाटन

-नगर निकाय चुनाव

-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे रहे मौजूद

-एक स्वर से सभी ने कहा अमरजीत सिंह को देना है एक दशक की सेवा का आशीर्वाद

शशिकांत ओझा

बलिया :  नगर पंचायत चितबड़ागांव में बुधवार की शाम भारतीय जनता पार्टी के उम्मीदवार अमरजीत सिंह के चुनाव कार्यालय का उद्घाटन भाजपा सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने किया। रामशाला के पास स्थापित चुनाव कार्यालय के उद्घाटन के समय पूर्व मंत्री उपेंन्द्र तिवारी, जिला सहकारी बैंक के चेयरमैन विनोद शंकर दुबे, ग्रामीण पत्रकार एसोसिएशन के जिलाध्यक्ष शशिकांत मिश्र सहित हजारों भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे। एक स्वर से सभी ने कहा अमरजीत सिंह को एक दशक की सेवा और मेहनत का आशीर्वाद चुनाव में देना है।

कार्यालय उद्घाटन के समय सांसद वीरेंद्र सिंह मस्त ने सभी को आश्वस्त किया कि अमरजीत सिंह को आप सभी आशीर्वाद दिजीए। नगर पंचायत चितबड़ागांव को आधुनिक और विकसित टाउन एरिया बनाया जाएगा। कहा विडंबना है कि अब तक टाउन एरिया को लूटने वालों का वर्चस्व रहा है।

अमरजीत सिंह ने दस वर्षों से नगर पंचायत की जनता की सेवा की है उसे अब आशीर्वाद देने की समय आ गया है। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने भाजपा सरकार की उपलब्धियों को गिनाया। उम्मीदवार अमरजीत सिंह ने सभी का नमन किया। इस दौरान हजारों की संख्या में कार्यकर्ता मौजूद रहे। उद्घाटन समारोह में नगृ पंचायत का वह इलाका राममय और भाजपामय दिख रहा था।

Advertisement

7489697916 for Ad Booking