Advertisement
7489697916 for Ad Booking
अन्य उत्तर प्रदेश खेल देश पूर्वांचल बलिया राजनीति राज्य

चुनावी चकल्लस : मिशन 2027 के लिए विधानसभा फेफना में “कमल” पर तीन का दावा

-विधानसभा चुनाव 2027
-पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की इस सीट पर डा. सुषमा शेखर और नारद राय भी कर रहे जोर आजमाइश
-पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू हैं डा. सुषमा शेखर तो छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के शिष्य हैं नारद

Advertisement
7489697916 for Ad Booking

शशिकांत ओझा


बलिया : उत्तर प्रदेश में योगी आदित्यनाथ के नेतृत्व में लगातार दूसरी बार भाजपा की सरकार है। पहली सरकार में फेफना विधानसभा भी भाजपा के खाते में थी पर इस बार समाजवादी पार्टी के खाते में है। यही कारण है कि यहां मिशन 2027 के लिए भाजपा के चुनाव चिन्ह कमल के लिए तीन तीन कद्दावर भाजपाई दावा करते हुए क्षेत्र में हैं। पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी की तो यह सीट है ही इस पर दावा पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा. सुषमा शेखर और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के शिष्य माने जाने वाले नारद राय कर रहे हैं। पार्टी में क्या होगा यह तो अभी बहुत दूर की कौड़ी है पर फेफना विधानसभा क्षेत्र में इसकी चर्चा बहुत शिद्दत से बड़े छोटे सबमें हो रही है।

 


फेफना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा का कमल बहुत ही मशक्कत के बाद पूर्व मंत्री उपेंद्र तिवारी ने ही खिलाया था। उपेंद्र तिवारी इलाहाबाद विश्वविद्यालय के मजे छात्र नेता और भाजपा को धरातल पर स्थापित करने वालों में शुमार डा. मुरली मनोहर जोशी के शिष्य कहे जाते हैं। फेफना में लगातार दो बार विधायक रहे उपेंद्र तिवारी योगी आदित्यनाथ की प्रथम कैबिनेट में मंत्री भी थे। 2022 विधानसभा चुनाव उनके हाथ से फिसल समाजवादी पार्टी के हिस्से चला गया। हालांकि उपेंद्र तिवारी उसी मनोयोग से अभी भी क्षेत्र में हैं, फिर भी दो और नेता उनसे टिकट की ताल ठोक रहे हैं।

 


विधानसभा क्षेत्र फेफना में भाजपा के बैनर तले अपनी जमीन तैयार कर रहीं पूर्व प्रधानमंत्री चंद्रशेखर की पुत्रवधू डा. सुषमा शेखर हैं। आधी आबादी का प्रतिनिधित्व कर रहीं सुषमा किसी परिचय की मोहताज नहीं। उनके पति नीरज शेखर राज्यसभा सांसद हैं। पिछले लोकसभा चुनाव में डा. सुषमा शेखर ने नीरज शेखर के चुनाव की कमान संभाली थीं और लोगों को उनका राजनीतिक हुनर दिखा। लोगों ने उनसे यहां तक कहा कि आप खुद राजनीति में आइए तो डा. सुषमा शेखर मैदान में उतर गईं।

 


फेफना विधानसभा क्षेत्र में भाजपा के बैनर तले जनता के बीच हाजिरी लगा टिकट की अपेक्षा करने वाले नारद राय हैं। नारद राय एक जमाने में दिग्गज सपाई कहे जाते थे और छोटे लोहिया जनेश्वर मिश्र के शिष्य भी। पिछले लोकसभा चुनाव के समय वह भाजपा में शामिल हुए और अब अपनी खुद की विधानसभा बलिया नगर छोड़ फेफना में कार्यक्षेत्र बनाने के प्रयास में हैं। नारद राय उत्तर प्रदेश सरकार में मंत्री भी रह चुके हैं और पिछला विधानसभा चुनाव सपा के बैनर तले बलिया नगर विधानसभा क्षेत्र से लड़े थे। इस चुनाव में उन्हें परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह ने हरा दिया था।

Advertisement
7489697916 for Ad Booking